'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल में कार्तिक का किरदार अब हर घर का सदस्य बन चुका है। इस किरदार को रील लाइफ में जीने वाले मोहसिन खान के लिए साल की शुरुआत काफी अच्छी हुई। रील लाइफ में तो कार्तिक अपनी बहन कीर्ति की शादी खूब धूमधाम से कर चुके हैं लेकिन उनकी रियल लाइफ बहन जेबा की शादी हाल ही में हुई।
शादी में बहन को गोदी में उठाकर लाया ये एक्टर, शिवांगी के साथ सलमान के जीजा के गाने पर किया डांस
मोहसिन खान ने सीरियल की तरह की अपनी रियल लाइफ बहन जेबा की शादी काफी धूमधाम से की। सोशल मीडिया पर मोहसिन की बहन की हल्दी, संगीत से लेकर शादी तक की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जेबा ने गुलाबी रंग का शरारा पहना हुआ था जबकि उनके पति सफेद कुर्ता-पायजामा में दिखे।
A post shared by Shivin❤ (@kaira_shivin_love___) on
A post shared by Shivin❤ (@kaira_shivin_love___) on
A post shared by Shivin❤ (@kaira_shivin_love___) on
हल्दी की तस्वीर में मोहसिन जेबा का हाथ पकड़े उन्हें ले जाते हुए दिखे तो वहीं संगीत सेरेमनी में जॉन अब्राहम और अक्षय कुमार के देसी ब्वॉइज गाने पर डांस किया। मोहसिन खान के डांस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मोहसिन की बहन की शादी में ये रिश्ता क्या कहलाता है कि पूरी टीम पहुंची थी। संगीत सेरेमनी में मोहसिन और शिवांगी जोशी ने लवरात्रि फिल्म के गरबा वाले गाने पर भी डांस किया। देखिए वीडियो...
A post shared by Mohsin & Shivangi Fanclub (@beenish_kaira) on
A post shared by Shivangian Mohsinian ❤ (@kaira_noor_b) on
A post shared by YRKKH IS THE BEST🤗🤗 (@yrkkh.kaira.world) on
बहन की शादी में मोहसिन खान क्रीम कलर की शेरवानी पहने हुए थे जबकि शिवांगी जोशी क्रीम और गोल्डन कलर कॉम्बिनेशन का लहंगा पहने हुई थीं। आपको बता दें, कुछ दिन पहले ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में मोहसिन खान की मां का किरदार निभाने वाली पारुल चौहान ने शादी रचाई थी। पारुल लंबे वक्त से चिराग को डेट कर रही थीं। पारुल की शादी में उनके परिवार के सदस्यों के अलावा सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' स्टार्स शामिल हुए थे।
A post shared by Lakshmi 🎭📷 (@lakshmii24) on
हाल ही में टीवी सीरियल की शूटिंग के वक्त नायरा का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस शिवांगी जोशी अस्पताल में भर्ती हो गई थीं। कहा जा रहा है कि शिवांगी को टाइफाइड हो गया है। फिलहाल शिवांगी ने शूटिंग दोबारा शुरू कर दी है। शिवांगी जोशी का नाम एशिया की सेक्सिएस्ट वूमन की लिस्ट में शामिल हो गया है। शिवांगी महज 20 साल की है और सेक्सिएस्ट वूमन की लिस्ट में पांचवें पायदान पर हैं। 50 महिलाओं की इस लिस्ट में शिवांगी सबसे कम उम्र की है। इस लिस्ट को यूके स्थित न्यूजपेपर ईस्टर्न आई ने निकाला है।