फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपिका को 'मक्खी' कहने पर भड़के शिल्पा शिंदे के फैंस, 1 साल बाद हिना से मांग रहे माफी, मिला ये जवाब

Mon, 07 Jan 2019 12:17 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Mon, 07 Jan 2019 12:17 PM IST
विज्ञापन
Shilpa Shinde fans apologize Hina Khan for not supporting her in Bigg Boss season 11
hina khan, shilpa shinde - फोटो : File Photo

'बिग बॉस सीजन 11' में शिल्पा शिंदे के फैंस ने हिना खान को उनके बर्ताव के लिए खूब खरी खोटी सुनाई थी। हिना खान के शो के दौरान इमोशनल होने से लेकर उनकी बातों तक का खूब मजाक उड़ाया था। यहां तक कि सोशल मीडिया पर हिना खान को ट्रोल भी किया गया। सीजन 11 खत्म हुए एक साल बीत गया है लेकिन अब शिल्पा शिंदे के फैंस हिना खान से अपने बर्ताव के लिए माफी मांग रहे हैं। यहां तक कि उन्हें सीजन 11 की ट्रॉफी शिल्पा के जीतने पर भी अफसोस हो रहा है। 

Shilpa Shinde fans apologize Hina Khan for not supporting her in Bigg Boss season 11
Hina Khan and Shilpa Shinde - फोटो : File Photo

हिना खान इस वक्त 'कसौटी जिंदगी की' सीरियल में कोमोलिका का किरदार निभा रही हैं। सीजन 11 खत्म होते ही हिना खान को बड़ा प्रोजेक्ट नहीं मिला था जबकि शिल्पा सुनील ग्रोवर के साथ शो में नजर आई थीं। उस वक्त भी हिना का शिल्पा के फैंस ने मजाक उड़ाया था। वहीं अब सीजन खत्म होने के 1 साल बाद शिल्पा शिंदे के फैंस खुलेआम हिना खान से अपने बर्ताव के लिए माफी मांग रहे हैं। बात इतनी बढ़ गई कि हिना खान को सामने आकर जवाब देना पड़ा।

Shilpa Shinde fans apologize Hina Khan for not supporting her in Bigg Boss season 11
Shilpa Shinde Dipika Kakar - फोटो : twitter

दरअसल, 'बिग बॉस सीजन 12' का खिताब दीपिका कक्कड़ ने जीता। दीपिका के विनर बनते ही शिल्पा शिंदे ने ट्वीट करके दीपिका पर निशाना साधा। यहां तक कि उन्हें मक्खी कहकर भी बुलाया। शिल्पा शिंदे के इस बर्ताव से फैंस काफी नाराज है और वह अब हिना खान से सोशल मीडिया पर माफी मांग रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shilpa Shinde fans apologize Hina Khan for not supporting her in Bigg Boss season 11
hina and shilpa - फोटो : File Photo

एक यूजर ने लिखा ने लिखा - 'मैं उनमें से एक हूं जिसने बिग बॉस सीजन 11 के दौरान आपको बिल्कुल पसंद नहीं किया। आप यकीन करें आपने अपनी गंभीरता से मेरा दिल जीत लिया है। मुझे इस बात का अहसास हो चुका है कि आप सही में एक अच्छी इंसान हो। जो अपना स्टैंड लेती हैं। बहुत सारा प्यार।' एक और यूजर ने लिखा - 'ट्रॉफी शिल्पा ने जीत ली, दिल और इज्जत हिना खान और विकास गुप्ता ने।' 




 

विज्ञापन
Shilpa Shinde fans apologize Hina Khan for not supporting her in Bigg Boss season 11
Shilpa and Hina - फोटो : File Photo

वहीं एक और यूजर ने लिखा - 'सही बात है...अब मुझे अफसोस हो रहा है। हिना खान और विकास गुप्ता बहुत ही अच्छे और रियल थे बिग बॉस के दौरान। न केवल मुझे बल्कि कई लोगों को आपलोगों को देखकर अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। आप दोनों को बहुत सारा प्यार। मैं आपके बॉलीवुड डेब्यू का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।' शिल्पा शिंदे के फैंस का इस तरह से माफी मांगने के कई ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। 



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed