टेलीविजन के मशहूर अभिनेता करण पटेल अपने ऑन स्क्रीम नेम रमन भल्ला से भी पहचाने जाते हैं। करण पटेल ने धारावाहिक 'ये है मोहब्बतें' में ही रमन भल्ला का किरदार निभाया था। करण पटेल अक्सर सुर्खियों का हिस्सा बने रहते हैं। लेकिन करण अपनी पर्सनल लाइफ को पर्सनल ही रखना पसंद करते हैं। जिस वजह से पिता बनने के बाद करण ने अब तक अपनी बेटी का चेहरा भी फैंस को नहीं दिखाया था।
करण पटेल ने पहली बार दिखाया बेटी मेहर का चेहरा, तस्वीर में दिखी बाप-बेटी की क्यूट बॉन्डिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करण पटेल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। ऐसे में वो कई तस्वीरें भी बेटी के साथ उसके जन्म के बाद से ही शेयर करते रहते थे। लेकिन किसी भी तस्वीर में उनकी बेटी का चेहरा दिखाई नहीं देता था। हालांकि अब करण ने अपनी लाडली बेटी का चेहरा दिखा दिया है।
करण पटेल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में करण अपनी बेटी मेहर के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर में करण की बेटी मेहर जमीन पर बैठी नजर आ रही हैं और पापा की तरफ देखकर मुस्कुरा रही हैं और बेहद क्यूंट लग रही हैं।
तस्वीर को साझा करते हुए करण ने कैप्शन में लिखा, 'मेरी आंखें बंद होने पर भी मुझे सिर्फ तुम नजर आती हो मेरी प्यारी बच्ची'। तस्वीर में करण और उनकी बेटी के बीच की बॉन्डिंग साफ नजर आ रही हैं। मेहर भी तस्वीर में बहुत प्यारी लग रही हैं। फैंस भी दोनों की तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं।
View this post on Instagram
बता दें कि करण पटेल ने अभिनेत्री अंकिता भर्गव के साथ साल 2015 में शादी की थी। शादी के करीब 4 साल बाद साल 2019 में बेटी मेहर का जन्म हुआ था। अंकिता और करण दोनों ही बेटी से बेहद प्यार करते हैं। वहीं अब तस्वीर साझा कर करण ने अपनी बेटी की क्यूटनेस भी दिखाई है।
पढ़ें: We Can Be Heroes: नेटफ्लिक्स ने अब दिया प्रियंका के नाम का धोखा, फिल्म देखने से पहले पढ़ें ये रिव्यू