एकता कपूर (Ekta Kapoor) के 'नागिन 3' में नजर आ चुकीं पवित्रा पूनिया (Pavitra Punia) इन दिनों अपने रिलेशनशिप की वजह से सुर्खियां में हैं। खबरों की मानें तो पवित्रा पूनिया इन दिनों अपने से 7 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड को डेट कर रही हैं। कहा जा रहा है कि पवित्रा जिस शख्स को डेट कर रही हैं वह कोई और नहीं बल्कि 'येस ऑफ स्पेस' फेम प्रतीक सेजपाल हैं।
2 of 4
Pavitra Punia and Pratik Sehajpal
- फोटो : instagram
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इन दोनों को बॉक्स क्रिकेट लीग के दौरान एक साथ कई बार देखा गया था। तभी से इन दोनों के रिलेशनशिप में होने की खबरें आने लगी थीं। हाल ही में एक इंस्टाग्राम पर एक चैट सेशन के दौरान पवित्रा ने प्रतीक सेजपाल से अपने रिश्ते को लेकर हिंट दिया था।
3 of 4
Pavitra Punia
- फोटो : instagram
पवित्रा पूनिया ने अपने करियर की शुरुआत साल 2011 में 'लव यू जिंदगी' सीरियल से की थी। इसके बाद कई और सीरियल में पवित्रा नजर आईं। इन सीरियल में 'होंगे जुदा ना हम', 'डर सबको लगता है', 'ये हैं मोहब्बतें', 'कलीरें', और 'कवच' शामिल हैं। बहुत ही कम लोग इस बात को जानते होंगे कि पवित्रा पूनिया ने बिजनेसमैन सुमित महेश्वरी से सगाई की थी। हालांकि इन दोनों का रिश्ता नहीं चल सका और शादी नहीं हो सकी।
4 of 4
Pavitra Punia
- फोटो : instagram
सुमित महेश्वरी के बाद पवित्रा का नाम पारस छाबड़ा से भी जुड़ चुका है। पवित्रा पूनिया की 32 साल की हैं जबकि प्रतीक सेजपाल 25 साल के हैं। यानी कि पवित्रा उम्र में प्रतीक से 7 साल बड़ी हैं। पवित्रा इन दिनों सीरियल 'डायन' में नजर आ रही हैं। वहीं प्रतीक की बात करें तो वह रियलिटी शोज 'रोडीज', 'लव स्कूल 3' और 'येस ऑफ स्पेस' में हिस्सा ले चुके हैं।