एकता कपूर (Ekta Kapoor) के सीरियल 'ये है मोहब्बतें' (Yeh Hai Mohabbatein)में रमन भल्ला का किरदार निभाने वाले अभिनेता करण पटेल के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी हैं। करण पटेल और उनकी पत्नी अंकिता भार्गवा पेरेंट्स बन गए हैं। अंकिता ने बेटी को जन्म दिया है। अंकिता और करण का यह पहला बच्चा है।
'ये है मोहब्बतें' के रमन भल्ला के घर गूंजी किलकारियां, शादी के चार साल बाद बने पिता
स्पॉटब्वॉय वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी। रिपोर्ट के मुताबिक इन स्टार्स के करीबी सूत्रों ने इस खबर की पुष्टि की। फिलहाल अंकिता और उनकी बेटी दोनों ही स्वस्थ हैं। अंकिता और करण ने इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। करण और अंकिता की शादी साल 2015 में हुई थी।
करण पटेल का शो 'ये है मोहब्बतें' बंद होने वाला है। इस शो को शुरुआत से ही दर्शकों का खूब प्यार मिला है था। हालांकि इस शो का दूसरा सीजन जल्द शुरू होने वाला है। इस सीरियल का नाम है 'ये है चाहतें'। इसका प्रोमो भी आ चुका है जिसमें रमन और उनकी ऑनस्क्रीन पत्नी इशिता तृषा से मिलवा रहे हैं।
शो के बंद होने की खबर से करण भी काफी उदास हैं। इसके बारे में करण ने खुद अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया। करण ने शो से अपनी और दिव्यांका की एक तस्वीर साझा की थी। पोस्ट में करण ने लिखा- 'हर अच्छी चीज एक ना एक दिन खत्म हो ही जाती है। अब शो ये है मोहब्बतें को बाय कहने का समय आ गया है। मेरे लिए ये केवल एक शो नहीं है। ये मेरे लिए घर है। जहां मेरा परिवार और दोस्त हैं। यहां पर मुझे अली, अभिषेक, संग्राम और राज जैसे भाई मिले, सबसे महत्वपूर्ण ससुरजी। छह साल का ये कनेक्शन शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।'
A post shared by Karan Patel (@karan9198) on
करण के अलावा शो में रूही भल्ला का किरदार निभान वाली अभिनेत्री अदिति ने भी एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में अदिति रोती हुई नजर आईं। इस वीडियो को साझा करते हुए अदिति ने लिखा- 'आज मेरा शो के सेट पर आखिरी शूट था। मुझे यकीन ही नहीं हो रहा कि ये बंद हो गया और कल शूटिंग के लिए कोई फोन नहीं आएगा। मेरा सफर शानदार रहा। बहुत कुछ सीखने को मिला। मेरे लिए यह सपने के साकार होने जैसा था।'
Bigg Boss 13: सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, इस दिन शो में आएंगे नजर
A post shared by Aditi Bhatia 🎭 (@aditi_bhatia4) on