बिग बॉस -11 को पूरे दो महीने हो चुके हैं और ये पहली बार है जब किसी टास्क में हार-जीत का फैसला सामने आया है। चलिए आपको बताते हैं इस टास्क में किस टीम को दी बिग बॉस ने जीत की ढेर सारी बधाईयां...
लिलीपुट्स और दानव टास्क में घर को दो टीमों में बांटा एक टीम में हितेन, पुनीश, बंदगी और शिल्पा तो वहीं दूसरी तरफ हिना, आकाश, लव और अर्शी खान थे। टास्क में प्रियांक और विकास संचालक थे। बता दें कि ये टास्क दो दिन चलने के बाद किसी फैसले पर पहुंचा है। पहली बारी हिना की टीम की थी जिसमें उन्होंने बंदगी और पुनीश पर जमकर अत्याचार किए।
टास्क में बंदगी और शिल्पा के मुंह पर मिर्ची डालकर उन्हें टॉर्चर किया गया ताकि वे हार मान ले। तो वहीं लव ने पुनीश के बालों को जगह-जगह से काट उनकी सेंटिंग बेकार कर दी। यहां तक कि पहली टीम ने बंदगी और शिल्पा की आंखों में भी मिर्च झोंक दी। शिल्पा ने तो हार नहीं मानी लेकिन बंदगी को आंख में ज्यादा जलने से वे घंटी बजा गेम से आउट हो गई।
हितेन को लेकर भी हिना की टीम ने कम अत्याचार नहीं किए। उनके पूरे पैर की वैक्स कर डाली। लेकिन हितेन ने हार नहीं मानीं। इसके साथ हितेन की टीम से एक साथी ने हार मानी और तीन कामयाब रहे। वहीं, टॉर्चर करने की बारी आई हितेन की टीम की। सबसे पहले दानव अर्शी को बुलाया गया लेकिन अर्शी को बाल काटने का डर दिखाकर उन्हें गेम छोड़ने पर मजबूर कर दिया।
वहीं, आकाश और लव के साथ तो सबसे बुरा हुआ। बता दें कि इस टास्क में लव अपने बाल खो चुके हैं तो आकाश के होठ सूज गए। लेकिन दोनों ने ही हार नहीं मानी। इसके बाद हिना भी टास्क में बाल कटने के बाद भी डटकर अड़ी रहीं और बिग बॉस का अलार्म बजने तक ही टास्क में बनी रही।