फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्टार बहू दिव्यांका की प्रेगनेंसी की खबरों पर पति का बड़ा खुलासा, दो साल पहले की थी लव मैरिज

Thu, 15 Feb 2018 12:52 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 15 Feb 2018 12:52 PM IST
विज्ञापन
Vivek Dahiya speak out on wife Divyanka Tripathi pregnancy
टीवी की स्टार बहू दिव्यांका त्रिपाठी की काफी दिनों से चल रहीं प्रेगनेंसी की खबरों के बीच पति विवेक दहिया ने सामने आकर बड़ा खुलासा किया है। एकता कपूर के शो 'ये हैं मोहब्बतें' के सेट पर मिले दिव्यांका और विवेक ने साल 2016 में शादी की थी। अब ये छोटे पर्दे का काफी चर्चित कपल है।

 
Vivek Dahiya speak out on wife Divyanka Tripathi pregnancy
विवेक दहिया ने बताया कि मैं और दिव्यांका फिलहाल अपने करियर पर फोकस कर रहे हैं। अभी इतनी जल्दी वह बच्चे के लिए तैयार नहीं हैं। बकौल, विवेक, 'हम अभी फैमिली बढ़ाने के बारे में नहीं सोच रहे हैं. यह केवल अफवाह है।' जब भी भविष्य में ऐसा कुछ होगा तो हमें दुनिया के सामने कबूल करने में खुशी होगी।
 
Vivek Dahiya speak out on wife Divyanka Tripathi pregnancy
गौरतलब है कि दिव्यांका और विवेक दहिया की शादी को डेढ़ साल हो चुका है लेकिन इन दोनों की लव स्टोरी उनके फैंस के लिए अभी भी किसी पहेली से कम नहीं है। ऐसे में दिव्यांका ने पहली बार बताया कि आखिर वह कौन सा एक पल था जिस दिन उन्होंने विवेक से शादी करने का फैसला कर लिया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vivek Dahiya speak out on wife Divyanka Tripathi pregnancy
दिव्यांका और विवेक दहिया ने जुलाई साल 2016 में शादी की थी। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान दिव्यांका ने बताया - 'हम लोगों का मैच खुद ही हो गया। हम लोग अभी एक दूसरे को समझने की कोशिश कर रहे हैं। एक दिन हम लोग 'ये हैं मोहब्बतें' के शूट के लिए बाहर गए थे। मैं तैयार हो रही थी कि तभी विवेक मेरे लिए तोहफा लाए।'
विज्ञापन
Vivek Dahiya speak out on wife Divyanka Tripathi pregnancy
दिव्यांका ने आगे कहा - 'मैंने जैसे ही तोहफा खोला तो उसमें एक खत पर कविता लिखी हुई थी। विवेक ने कविता को हिंदी में इतनी खूबसूरती से सुनाया कि मैं इंप्रेस हो गई। वह लम्हा मेरी जिंदगी का अनमोल पल था। मैंने तुरंत ही विवेक को हां कह दिया।' आपको बता दें, दिव्यांका और विवेक की मुलाकात एक सीरियल के सेट पर हुई थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed