फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सैफ की बेटी पर टूटा दुखों का पहाड़, निर्देशक से भिड़ गई अमृता सिंह और खो दिया आपा

Thu, 15 Feb 2018 11:26 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 15 Feb 2018 11:26 AM IST
विज्ञापन
sara ali khan mom amrita singh argument with director abhishek kapoor
सारा अली खान और अमृता सिंह

सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान की आने वाली फिल्म 'केदारनाथ' मुश्किल में फंस गई है। फिल्म की शूटिंग बीच में ही रोक दी गई है। जिसकी वजह कोई और नहीं बल्कि फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक कपूर हैं।

sara ali khan mom amrita singh argument with director abhishek kapoor
केदारनाथ, सारा अली खान, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : HT

बेटी की पहली फिल्म की शूटिंग में रुकावटें आईं तो भला मां कैसे पीछे रहने वाली थीं। सूत्रों के मुताबिक फिल्म की शूटिंग रुकने से अमृता सिंह खुश नहीं हैं। अमृता चाहती हैं कि 'केदारनाथ' बड़े स्टूडियो से रिलीज हो। इस वजह से वह निर्देशक अभिषेक कपूर से भिड़ गईं। दोनों के बीच इस बात को लेकर काफी बहस भी हुई।

sara ali khan mom amrita singh argument with director abhishek kapoor
Sara Ali Khan

खबरों की मानें तो फिल्म डायरेक्टर और प्रोडक्शन हाउस के बीच काफी दिनों से टकरार चल रही थी जिसकी वजह से इस फिल्म की शूटिंग को बीच में ही रोकना पड़ा। ऐसा कहा जा रहा है कि मनमुटाव की शुरुआत तब से हुई थी जब अभिषेक कपूर ने सोशल मीडिया पर 'केदारनाथ' फिल्म की रिलीज डेट 21 दिसंबर घोषित कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
sara ali khan mom amrita singh argument with director abhishek kapoor
kedarnath

सूत्रों की मानें तो प्रोडक्शन हाउस KriArj Entertainment अभिषेक कपूर के इस एनाउंसमेंट से खुश नहीं थे। प्रोड्यूसर्स चाहते थे इस फिल्म से जुड़े किसी भी फैसले में आपस में पारदर्शिता हो लेकिन ऐसा नहीं होने पर उन्होंने फिलहाल फिल्म की शूटिंग बीच में ही रोकने का फैसला लिया है। उनका कहना है जब तक सभी बातें लिखित तौर पर साफ नहीं होंगी तब तक फिल्म की शूटिंग नहीं होगी।

विज्ञापन
sara ali khan mom amrita singh argument with director abhishek kapoor
sara ali khan

आपको बता दें, फिल्म 'केदारनाथ' लव स्टोरी पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म से सारा अली खान बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं जिसमें उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म की कहानी साल 2013 में केदारनाथ में हुई तबाही के इर्द गिर्द घूमती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed