बिग बॉस में 81 वें दिन अब तक का सबसे हंगामेदार एपीसोड देखने को मिला। जहां दो कंटेस्टेंट आपस में भिड़ते दिखाई दिए तो वहीं लव और हिना एक ही बेड पर शिफ्ट हुए। लेकिन इन सबके बीच टास्क खत्म होने के बाद इन तीन कंटेस्टेंट को जेल की सजा दी गई...
2 of 5
vikas gupta, aakash dadlani
जी हां, आपको बता दें कि पोल्ट्री फार्म टास्क के खत्म होने के बाद बिग बॉस ने घरवालों को आमसहमति से घर के किसी तीन सदस्यों को कालकोठरी की सजा के लिए चुनने का आदेश दिया। पहले इस बात को लेकर घर में खूब खींचातानी हुई इसके बाद घरवाले इस फैसले पर पहुंच ही गए कि कौन जेल जाने के पात्र हैं।
घरवालों के फैसले के बाद कार्य की संचालक रही शिल्पा शिंदे ने बिग बॉस को कालकोठरी की सजा के लिए तीन नाम बताए जिसमें आकाश, विकास और अर्शी खान शामिल हैं। बता दें कि घर के ताजा माहौल के मुताबिक, आकाश की विकास और अर्शी दोनों से ही नहीं पट रही है। लेकिन विकास और अर्शी फिर से अच्छे दोस्त बन गए हैं।
लेकिन जेल में आकाश ने ऐसी हरकते करनी शुरू कर दी जिससे विकास पूरी तरह से चिढ़चिढ़े हो गए। आकाश जेल में ही ऊटपटांग हरकते करते रहे जिससे विकास और अर्शी दोनो हीं परेशान होने लगे। तीनों कंटेस्टेंट्स को बिग बॉस के अगले आदेश तक जेल में ही रहना पड़ेगा।
बता दें कि घर में ती दिन चले पोल्ट्री फार्म टास्क में कैप्टेनसी के लिए चार दावेदारों के नाम मिल गए हैं। इनमें पहला नाम हिना खान का है उसके बाद शिल्पा, प्रियांक और लव भी हैं। लेकिन अभी इस बात का फैसला नही हुआ है कि कौन घर का अगला कैप्टन होगा।