बिग बॉस 11 में "नागिन' और 'बेगम' कही जानी वालीं अर्शी खान शो के बाद भी सुर्खियां बटोरती नजर आ रही है। हाल ही में उन्हें बिग बॉस के फिनाले में देखा गया और फिर इसके बाद उन्हें कलर्स के ही शो एंटरटेनमेंट की रात में भी देखा गया। लेकिन इस बीच अर्शी कुछ अलग-अलग सी दिंखी..
बता दें कि अर्शी खान ने बिग बॉस 11 में बहुत खुले दिल से गेम को खेला और घर में शिल्पा शिंदे से उनकी गहरी दोस्ती हुईं। यहां तक कि अर्शी शिल्पा को अपनी मां का दर्जा भी दे चुकी थी। शो में अर्शी और हितेन की केमिस्ट्री को भी खूब टीआरपी मिली।
शो में जब तक हितेन रहे अर्शी ने उनका पीछा ही नहीं छोड़ा। यहां तक कि अर्शी ने हितेन से कई बार शादी की भी बात कही। लेकिन हितेन ने अर्शी को कभी गंभीरता से नहीं लिया। दोनों की जुगलबंदी देख शो में दर्शक दिलचस्पी लेने लगे।
लेकिन जब हितेन घर से बेघर हुए तो उन्होंने विकास का हाथ थाम लिया। हितेन के जाने के बाद अर्शी अकसर विकास के साथ ही देखी जाती थीं। बता दें कि जब अर्शी घर से बेघर हुईं थी तो विकास ही सबसे ज्यादा रोए थे।
वहीं, शो खत्म होने के बाद से अर्शी को लगातर विकास के आस-पास ही देखा जा रहा है। इन तस्वीरों के माध्यम से पता चल रहा है कि अर्शी आगे तक के लिए विकास से जुड़े रहने वाली हैं। क्योंकि अर्शी जानती हैं कि विकास एक प्रोड्यूसर ही नहीं बल्कि एक डायरेक्टर और लेखक भी हैं।