बिग बॉस 11 के टॉप 4 कंटेस्टेंट्स विकास गुप्ता घर के एक कंटेंस्टेंट को लेकर बेहद परेशान नजर आ रहे हैं। विकास का कहना है कि वे बिग बॉस के घर के एक-एक कंटेस्टेंट की मदद कर सकते हैं लेकिन इस कंटेस्टेंट की मदद वे बिल्कुल भी नहीं करना चाहते हैं...आइए जानते हैं आखिर कौन हैं वो कंटेस्टेंट
घर में मास्टरमाइंड के नाम से पहचान रखने वाले विकास गुप्ता ने घर से बाहर आकर कई राज खोले। यहां तक कि उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया कि आखिर वे क्यों बिग बॉस के विनर नहीं बन पाए। इस बीच उन्होंने इस बात को लेकर भी अपनी राय रखी कि वे बिग बॉस के किन-किन साथियों की मदद करना चाहते हैं।
बता दें कि विकास गुप्ता ने घर में बहुत ही उम्दा खेल खेला और हर टास्क में अपना 'मास्टरमाइंड' चलाया। घर में उनकी दोस्ती हितेन, अर्शी और अंत में शिल्पा से हुई। यहां तक कि कॉमनर पुनीश और ज्योति भी उनके अच्छे दोस्त बने। लेकिन विकास गुप्ता ने कह दिया कि है कि वे ज्योति की मदद करेंगे। लेकिन अर्शी खान की नहीं करेंगे।
जी हां, विकास ने अपने इंटरव्यू में खुद कहा है कि वे अर्शी को हेल्प नहीं करेंगे क्योंकि वे उन्हें बहुत ही ज्यादा परेशान करती हैं। हालांकि विकास ने ये बात हंसते हुए कही। लेकिन उनकी बातों से साफ झलक रहा था कि वे अर्शी से परेशान हो चुके हैं। बता दें कि बिग बॉस के घर में विकास और अर्शी लंबे समय तक दोस्त बने रहे।
यहां तक कि अर्शी के बेघर होने पर विकास गुप्ता को सबसे ज्यादा दुख हुआ था और वे काफी रोए भी थे। इसके बाद अर्शी खान को घर में मेहमान के तौर पर दोबारा बुलाया गया। जहां उन्हें एक टास्क करवाने की जिम्मेदारी दी गई। लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि अर्शी द्वारा दिए गए इस टास्क में विकास गुप्ता ने ही बाजी मारी।