फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस अभिनेता ने खोले श्वेता तिवारी के राज, 'मेरे डैड की दुल्हन' का भी किया जिक्र

Mon, 13 Jan 2020 06:41 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Mon, 13 Jan 2020 06:41 PM IST
विज्ञापन
Varun Badola get irritate to Shweta Tiwari book reading at set Mere Dad Ki Dulhan
Shweta Tiwari, Varun Badola - फोटो : amar ujala mumbai

टीवी की शीर्ष अभिनेत्रियों में से एक श्वेता तिवारी इस समय धारावाहिक मेरे डैड की दुल्हन का हिस्सा हैं। उन्हें पढ़ने का बहुत शौक है, और वह अपने इस शौक को शूटिंग के दौरान मिले थोड़े समय में पूरा करती हैं। वह अपने खाली समय में किताबें पढ़ती हैं या आधुनिक तकनीक के जरिए किंडल पर अपने पसंदीदा उपन्यास और कहानियों को समय देती हैं।

Varun Badola get irritate to Shweta Tiwari book reading at set Mere Dad Ki Dulhan
Mere Dad Ki Dulhan starcast - फोटो : amar ujala mumbai

इस बारे में श्वेता फिल्म 'अजब प्रेम की गजब कहानी' की अभिनेत्री कटरीना कैफ का संवाद बोलते हुए कहती हैं कि किताबों जितना वफादार कोई दोस्त नहीं होता। वह कहती हैं, 'किताबें ही इंसान की सबसे अच्छी दोस्त होती हैं। ये ना तो कोई शिकायत करती हैं, और ना ही किसी प्रकार की कोई मांग करती हैं।'

Varun Badola get irritate to Shweta Tiwari book reading at set Mere Dad Ki Dulhan
वरुण बडोला - फोटो : Social Media

शो के दूसरे अभिनेता वरुण बडोला अपनी जिंदादिली से सेट पर सभी का मूड तरोताजा कर देते हैं। जहां वरुण अंजलि के साथ मिलकर सभी के साथ शरारतें करते हैं, वहीं श्वेता अक्सर किताबों के पीछे छिपी रहती हैं। वरुण श्वेता के सबसे पुराने दोस्त हैं। कभी-कभी तो वह मस्ती के लिए श्वेता का किंडल भी छुपा देते हैं, ताकि श्वेता भी सभी कलाकारों के साथ बातचीत में शामिल हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Varun Badola get irritate to Shweta Tiwari book reading at set Mere Dad Ki Dulhan
श्वेता तिवारी, वरुण बडोला - फोटो : Social Media

जब वरुण से श्वेता की कुछ अच्छी बातों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'श्वेता खाना बनाने में बहुत अच्छी हैं। वो जो भी बनाती हैं, उसका टेस्ट बहुत अच्छा होता है। जब भी हम शो में किचन सीक्वेंस की शूटिंग करते हैं तो मैं उनसे हम सभी के लिए खाना बनाने की गुजारिश करता हूं।'  

विज्ञापन
Varun Badola get irritate to Shweta Tiwari book reading at set Mere Dad Ki Dulhan
Shweta Tiwari - फोटो : Instagram

अपनी इस सह कलाकार की खराब आदतों के बारे में बताते हुए वरुण कहते हैं, 'श्वेता अपने किंडल में इस कदर खो जाती हैं कि अपने आसपास की दुनिया के बारे में ही भूल जाती हैं। मुझे उनकी इस आदत से बहुत चिढ़ होती है, और जब भी मुझे मौका मिलता है, मैं उनका किंडल छुपा देता हूं ताकि वो हमारे साथ ज्यादा वक्त बिता सकें।' इस शो की आगे की कहानी में श्वेता और वरुण एक डेटिंग वेबसाइट पर मिलेंगे, जिसमें उन्हें एक दूसरे की पहचान नहीं पता होती है।

पढ़ें: फिल्म '83' का नया पोस्टर आया सामने, मोहिंदर अमरनाथ के लुक में शॉट लगाते दिखे साकिब सलीम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed