फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'ये हैं मोहब्बतें' का हुआ अंत, पति संग छुट्टियां मनाने यूके गईं दिव्यांका

Sat, 14 Dec 2019 07:55 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Sat, 14 Dec 2019 07:55 PM IST
विज्ञापन
TV show Yeh Hai Mohabbatein fame Divyanka Tripathi is Enjoying birthday with Vivek Dahiya
विवेक दाहिया दिव्यांका त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया

दिव्यांका त्रिपाठी दहिया एक लम्बी छुट्टी पर अपने पति के साथ यूके में हैं। वहां वह अभिनेता विवेक दहिया के साथ अपना जन्मदिन मनाएंगी। हाल ही में उसके छः साल से चल रहे शो 'ये हैं मोहब्बतें' का अंत हो चुका है। इसी के रैपअप के बाद उन्होंने इस छुट्टियों की योजना बनाई।

TV show Yeh Hai Mohabbatein fame Divyanka Tripathi is Enjoying birthday with Vivek Dahiya
divyanka tripathi

जन्मदिन के बारे में बताते हुए दिव्यांका कहती हैं, 'मेरे लिए जन्मदिन का मतलब मैं जिनसे प्यार करती हूं, उनके साथ समय बिताना है। भले ही मुझे बहुत काम हो लेकिन मैं इस दिन छुट्टी लेना पसंद करती हूं। मेरा तो कोई प्लान नहीं है लेकिन विवेक ने कोई योजना जरूर बनाई होगी। मेरे लिए सबसे सबसे बड़ा जन्मदिन का तोहफा यही है कि विवेक का पूरा ध्यान हमेशा मुझपर ही रहता है।'

TV show Yeh Hai Mohabbatein fame Divyanka Tripathi is Enjoying birthday with Vivek Dahiya
Divyanka Tripathi

'ये है मोहब्बतें' के बारे में बात करते हुए वह कहती हैं, 'मैंने और इस शो ने एक दूसरे को दिल और आत्मा दी हैं। यह बिल्कुल किसी असली इंसान को विदाई देने जैसा है। हर शो को एक न एक दिन बंद होना होता है। मुझे खुशी है कि हमारे शो का अच्छी रेटिंग के साथ एक अच्छा अंत हुआ है। शो के जरिए जो मेरे रिश्ते बने हैं, उन्हें मैं हमेशा संजोकर रखूंगी। मेरे सह कलाकार, निर्माता, मेरे पति और सभी चाहने वालों का मैं धन्यवाद करना चाहूंगी जिन्होंने इस शो का हिस्सा बने रहने में मेरी मदद की। यह मेरे जीवन का एक टर्निंग पॉइंट था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
TV show Yeh Hai Mohabbatein fame Divyanka Tripathi is Enjoying birthday with Vivek Dahiya
Divyanka Tripathi

एक ही शो में लगातार छः साल तक काम करना बहुत लम्बा समय है। इस पर दिव्यांका ने बताया कि लगातार काम करते करते एक वक्त के बाद संतृप्ति हो ही जाती है। वह कहती हैं, 'अभिनेता भावनात्मक रूप से खाली महसूस करते हैं क्योंकि उन्होंने इस दौरान अपने चरित्र को सभी संभव बदलाव दिए होते हैं और उन चुनौतियों को याद करते हैं जिनका उन्हें शो की शुरुआत में सामना करना पड़ा। अपने शो के दौरान, मैं अपने आप को हमेशा याद दिलाती रही कि मेरा किरदार, इशिता, मेरे प्रशंसकों के लिए एक वास्तविक व्यक्ति है। मेरी छोटी सी चूक उसके या उसके प्रशंसकों के लिए अन्याय होगा।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed