टीवी की दुनिया में दिखाए जाने वाले सीरियल लोगों की जिंदगी का अटूट हिस्सा बन जाते हैं। सभी इनकी कहानियों से कुछ इस कदर जुड़ जाते हैं कि सीरियल देखने के लिए अपने काम तक छोड़ देते हैं। इस समय हर रोज नए नए सीरियल्स शुरू होते हैं, मेकर्स अपने शो को हिट करवाने के लिए कहानी में ढेर सारे ट्विस्ट लेकर आते हैं। हालांकि, कई बार इनकी ये कोशिशें रखी रह जाते हैं और ये शो फ्लॉप हो जाते हैं। हम आज आपको ऐसे शो के बारे में बताएंगे, जो जोरों शोरों से शुरू तो हुए लेकिन चंद महीनों में बंद हो गए हैं। चलिए जानते हैं ऐसे ही सीरियल्स के बारे में...
TV Shows: मेकर्स का बट्टा बैठा चुके हैं जोरों-शोरों से शुरू हुए ये सीरियल्स, कुछ ही दिनों में हो गए थे बंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2011 में प्रसारित हुआ टीवी सीरियल सौभाग्यवती भव दर्शकों के बीच हिट रहा था। सभी को शो की कहानी और इसके सस्पेंस खूब पसंद आई थी, जिस वजह से इस शो का दूसरा सजन आया था। हालांकि, करणवीर बोहरा, अमनदीप सिद्धू और धीरज धूपर अभिनीत इस सीरियल को लोगों ने देखना पसंद नहीं किया। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, मेकर्स ने इस सीजन को बंद करने की प्लानिंग कर ली है।
शेरदिल-शेरगिल
कलर्स टीवी पर कुछ समय पहले शुरू हुआ सुरभि चंदना और धीरज धूपर का सीरियल 'शेरदिल-शेरगिल' भी फेल रहा था। टीआरपी में सुपरहिट होने का दावा करने के वाले मेकर्स को तब झटका लगा था, जब यह शो लेकिन यह शो फ्लॉप हुआ। यह शो कुछ ही महीने बाद बंद हो गया था।
शादी मुबारक
स्टार प्लस पर लॉकडाउन के दौर में शुरू हुआ टीवी सीरियल 'शादी मुबारक' का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। जयश्री ठाकुर स्टारर इस सीरियल को दर्शकों के बीच शुरुआत में प्यार मिला था, लेकिन फिर इसकी कहानी लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आई थी।
लॉकडाउन की लव स्टोरी
मोहित मलिक और सना सैय्यद जैसी स्टार कास्ट से सजा सीरियल 'लॉकडाउन की लव स्टोरी' भी ऐसे से शोज में शामिल है। इस शो को भी लॉकडाउन के दिनों शुरू किया गया था और इसके महज 125 एपिसोड टेलीकास्ट हुए थे। बाकी सीरियल्स की तरह ही यह शो भी दर्शकों का प्यार पाने में असफल रहा था और बंद हो गया था।