टीवी सीरियल्स की दुनिया हमेशा की तरह ही इन दिनों भी दर्शकों को खूब आकर्षित कर रही है। आजकल आए दिन सीरियल्स में एक के बाद एक धमाके होते जा रहे हैं, जिनकी वजह से इनकी व्यूअरशिप में लगातार उछाल देखा जा रहा है। अक्सर दर्शकों को आकर्षित करने वाले निर्माता जब एक-दूसरे से टॉप पांच की जगह हथियाने की वजह से ट्विस्ट ला रहे हों, तो फायदा दर्शकों का होता है। क्योंकि, टीवी की यह रंगीन दुनिया इन्हीं ट्विस्ट्स के कारण और चटपटी और मसालेदार हो जाती है। ऐसा ही कुछ 'अनुपमा' से लेकर 'इमली' में भी देखने को मिल रहा है। आइए पढ़ते हैं आज का सीरियल अपडेट...
TV Serials Updates: अधिक पर हाथ उठाएगा वनराज...इमली की जिंदगी में आएगा भूचाल, पढ़िए आज का टीवी अपडेट
अनुपमा
अनुपमा के आने वाले एपिसोड्स में कई बड़े ट्विस्ट आने वाले हैं। राखी अनुपमा के खिलाफ बरखा को भड़काती है। आज के एपिसोड में देखा जाएगा कि बरखा, किंजल को गिफ्ट देती है, जिसे देख तोषू कहता है कि गिफ्ट बहुत भारी है। बरखा इस पर एक ऐसा जवाब देती है, जिसे सुन सब चौंक जाते हैं। इन सब के बीच सबकी नजरों से छिपकर राखी दवे बरखा के पास जाती है और अनुपमा के खिलाफ उसे भड़काती है। इसके साथ ही वनराज पाखी और अधिक को रंगे हाथों पकड़ लेता है, जिसके बाद वह आग बबूला हो जाता है।
ये रिश्ता क्या कहलाता है
कल पार्टी में करीब आने के बाद अक्षरा और अभिमन्यु के रिश्ते में थोड़ा सुधार देखने को मिलता है। आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभिमन्यु देखता है कि संजय नाम का एक व्यक्ति अक्षरा को परेशान कर रहा है। यह देखकर अभि को गुस्सा आ जाता है और वह तुरंत अक्षु को बचाने के लिए दौड़ता है। लेकिन, संजय चुप नहीं बैठता और अभिमन्यु और अक्षरा से बदला लेने के लिए वह हॉस्पिटल में आग लगा देता है।
ये हैं चाहतें
सरगुन कौर लुथरा और अबरार काजी की शानदार अदाकारी से सजे इस शो के आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सारांश और रूही प्रीशा का होटल के बाहर इंतजार करते हैं। लेकिन, उन्हें यह नहीं पता है कि प्रीशा अरमान के साथ किसी नए घर में रहने के लिए चली गई है। दोनों बच्चों के साथ ही रुद्राक्ष भी प्रीशा को याद करता है।
बन्नी चाऊ होम डिलीवरी
स्टार प्लस के धमाकेदार सीरियल 'बन्नी चाऊ होम डिलीवरी' में जहां कल आपने देखा कि युवान सबके सामने बन्नी से शादी करने की इच्छा जता देता है, जिसके बाद उसके घर में भूचाल आ जाता है। वहीं आज के एपिसोड में देखा जाएगा कि युवान अपने दादा जी से मिन्नतें करता है कि वह उसकी बन्नी से शादी कराने में मदद करें। लेकिन, यह सब देखकर विराज बहुत गुस्सा हो जाता है और युवान की बेल्ट से बहुत बुरी तरह से पिटाई करता है। इसके साथ ही बन्नी को राजा के गंदे बर्ताव का सामना करते हुए दिखाया जाता है।