बड़े पर्दे की तरह ही छोटे पर्दे के सेट पर भी लाइट्स.......कैमरा और एक्शन की आवाजें सुनाई देती है। आज कल फिल्मों की तरह ही टीवी सीरियल्स बहुत ही रंगीन, एक्शन और ट्विस्ट से भरपूर होते जा रहे हैं। इन्हें भी लोग उतना ही देखना पसंद करते हैं, जितना की सिनेमाघरों में फिल्मों को इनके कलाइमैक्स को भी बहुत ही रोचक और मनोरंजक बनाया जाता है। किसी में लीप तो किसी में बिजनेस हथियाने की कोशिश दिखा मेकर्स लोगों को अपनी तरफ खींचते हैं और हम आम लोग खींचते भी हैं । ऐसा ही कुछ सबके पसंदीदा सीरियल 'अनुपमा' में देखने को मिल रहा है, जहां अनुज का भाई उसकी संपत्ति हथियाने यूएस से वापस लौटा है। इसके साथ ही हफ्ते टॉप पांच सीरियल्स में भी लगातार धमाकेदार चीजें हो रही हैं। तो बिना देरी किए आइए पढ़ते हैं आज यानी 20 जून का सीरियल अपडेट ....
Top 5 Serials Updates: अभिमन्यु की शॉकिंग एंट्री से लेकर रिया के जबरदस्त खुलासे तक, पढ़िए आज का अपडेट
स्टार प्लस के मोस्ट पॉपुलर शो 'अनुपमा' में इस समय अनुपमा का नया परिवार और उनसे जुड़ी बातें दिखाई जा रही हैं। आज के एपिसोड की शुरुआत बरखा के अनु से उसके काम यानी डांस अकेडमी को लेकर सवाल जवाब करने से होती है। बरखा को यह बात हजम नहीं हो रही है कि इतने बड़े बिजनेस मैन अनुज कपाड़िया की पत्नी होने के बाद भी अनु काम क्यों कर रही है। वह अनु पर तीरों की तरह सवालों की बौछार कर देती है लेकिन अनु बिना घबराए अपना नजरिया उसे समझाती है। जहां एक तरफ अनुपमा बरखा को मुंह तोड़ जवाब देती है, वहीं दूसरी तरफ शाह हाउस में वनराज समर को नौकरी करने के लिए समझाता नजर आता है।
ये रिश्ता क्या कहलाता है
हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौर स्टारर इस सीरियल की कहानी भी दिन-ब-दिन दिलचस्प होती जा रही है। अभिमन्यु और अक्षरा दोनों ही अपने-अपने घरवालों से अपनी लड़ाई के बारे में छिपा रहे हैं। लेकिन आज उनकी मुलाकात मंदिर में हो जाती है, जहां स्वर्णा मंजरी और अभि को उनके घर सावन मिलनी के लिए इंवाइट करती है। अक्षु को लग रहा है कि अभि नहीं आएगा, लेकिन अभि फंक्शन में धमाकेदार एंट्री लेता है।
गुम है किसी के प्यार में
पिछले एपिसोड में जहां आपने देखा कि विराट के नजदीक आने के पाखी मानसी को लेकर वापस चौहान निवास आ चुकी है। उसके आते ही घर में फिर से ड्रामे होने लगते हैं क्योंकि उसका असली मकसद विराट के करीब आना है। वह किसी भी तरह विराट के बच्चे की सेरोगेट मां बनना चाहती है, जिससे विराट दोबारा से उसका ध्यान रख सके। इसके कारण पाखी सई से बहुत अच्छे से बरताव कर रही है। लेकिन पाखी का यह अंदाज विराट को बिल्कुल समझ नहीं आ रहा है।
बन्नी चाऊ होम डिलिवरी
'बन्नी चाऊ होम डिलिवरी' के आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि गेट बंद होने के कारण बन्नी सीडी की मदद से युवान के घर में घुसती है। बन्नी युवान के साथ मिलकर अपने आप को सच साबित करने का सबूत ढूंढती है। सबूत मिलने के बाद वह पूरे परिवार के सामने विराज के द्वारा की गई प्लानिंग का पर्दाफाश करती है। विराज का भेद खुलने के बाद राठौड़ मैनशन में तूफान आ जाता है, जिसे देख मानिनी विराज को जोरदार थप्पड़ लगाती है।