छोटे पर्दे पर रोज प्रसारित होने वाले सीरियल्स दर्शकों को बांधें रखने का काम करतने हैं, क्योंकि इनमें कोई न कोई मसालेदार ट्विस्ट आता ही रहता है। घर-घर में टीवी सीरियल देखने का इतना तगड़ा क्रेज देखने को मिलता है कि अक्सर दर्शक अपना काम-धाम छोड़कर सीरियल देखने बैठ जाते हैं। इस समय भी टीवी शोज में जमकर हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। तो चलिए अनुपमा से लेकर बन्नी चाऊ होम डिलीवरी तक, जानते हैं कि किस सीरियल में आगे क्या होने वाला है।
TV Serials Updates: समर ने दिया मां को सरप्राइज..सई करेगी पाखी की डिलीवरी? पढ़िए आज का सीरियल अपडेट
अनुपमा
स्टार प्लस के सीरियल 'अनुपमा' की कहानी में इस समय धमाकेदार ट्विस्ट आ रहे हैं। कल के एपिसोड में पाखी को अपनी गलती का एहसास होता है और वह अनुपमा से माफी मांगने के लिए कहती है, लेकिन वनराज उसे रोक लेता है। आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि दोनों घरों में रक्षाबंधन मनाया जाएगा। ऐसे में अपनी मां, अनुज और छोटी अनु को सरप्राइज देने के लिए समर वहां पहुंच जाता है और खूब डांस करता है। लेकिन शाह हाउस में त्योहार की पहले जैसी रौनक दिखाई नहीं दे रही है। ऐसे में डॉली चाहती है कि वह अनुपमा के घर रक्षाबंधन मनाने जाए। अब देखना ये होगा कि क्या वनराज ऐसा होने देता है या नहीं।
ये हैं चाहतें
'ये हैं चाहतें' के आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि रुद्राक्ष माली बनकर प्रीशा के घर पहुंच जाता है। लेकिन उसे माली का काम करने में बहुत दिक्कत होती है। इतना ही नहीं उसे सबसे बचना भी होता है कि कहीं कोई उसे पहचान न ले।
गुम है किसी के प्यार में
'गुम है किसी के प्यार में' आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि पाखी को बहुत जोर-जोर से लेबर पेन हो रहा है। लेकिन बाहर बहुत तेज बारिश हो रही है, ऐसे में विराट उसे हॉस्पिटल न लेकर जाने का फैसला करता है। इस असमंजस की घड़ी में हॉस्पिटल में सई फैसला करती है कि पाखी की डिलीवरी घर पर ही करनी होगी।
बन्नी चाऊ होम डिलीवरी
'बन्नी चाऊ होम डिलीवरी' के आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि बन्नी फैसला करती है कि वो उस आदमी का पता लगाकर रहेगी, जिसने युवान और उसके फोटोज ऑनलाइन लीक किए हैं। बन्नी ऐसा करने के लिए एक जाल बिछाती है और उसे पता लगता है कि वो और कोई नहीं उसकी खुद की आंटी है। इसके बाद बन्नी अपनी आंटी से सवाल-जवाब करती है।