फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vaishali Thakkar: टीवी इंडस्ट्री छोड़ना चाहती थीं वैशाली ठक्कर, दोस्त ने किया बड़ा खुलासा

Tue, 01 Nov 2022 02:21 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 01 Nov 2022 02:21 PM IST
विज्ञापन
tv acxtress Nyrraa M Banerji reveals vaishali takkar suicide case said wanted to quit acting know the reason
वैशाली ठक्कर - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर इस दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं। 16 अक्तूबर 2022 को वैशाली ने इंदौर में अपने घर में सुसाइड किया था। वैशाली की गिनती टीवी की खूबसूरत अभिनेत्रियों में होती थीं और उनके सुसाइड ने हर किसी को हैरान कर दिया। हालांकि, वैशाली के सुसाइड केस में अब तक कई बड़े खुलासे हो चुके हैं। इन सबके बीच, वैशाली की दोस्त और को-एक्ट्रेस रहीं नायरा एम बनर्जी ने एक इंटरव्यू में बताया है कि वैशाली एक्टिंग फील्ड को छोड़ने की प्लानिंग में थीं। लेकिन ऐसा क्यों? आइए आपको बताते हैं। 

tv acxtress Nyrraa M Banerji reveals vaishali takkar suicide case said wanted to quit acting know the reason
nyrraa m banerji - फोटो : सोशल मीडिया

नायरा एम बनर्जी ने वैशाली ठक्कर के साथ सीरियल 'रक्षा बंधन' में काम किया है और उसके बाद भी दोनों की बातचीत जारी रही। वैशाली के साथ आखिरी बातचीत को याद करते हुए नायरा ने बताया कि वैशाली एक्टिंग को छोड़ने का सोच रही थी और यह बात उसने ही मुझे बताई थी। एक्ट्रेस ने कहा, 'वैशाली ने मुझसे कहा था कि मैं काम, फेम और बाकी चीजों ने थक गई हूं। अब मैं सिर्फ दूनिया घूमना चाहती हूं।'

Kangana Ranaut: कंगना रणौत के निशाने पर आए बॉलीवुड के आइटम नंबर्स, तंज कसते हुए बुलाया 'अश्लील और घटिया'

tv acxtress Nyrraa M Banerji reveals vaishali takkar suicide case said wanted to quit acting know the reason
वैशाली ठक्कर - फोटो : सोशल मीडिया

इसके आगे नायरा ने कहा, 'मुझे लगता है कि इस बात से फर्क नहीं पड़ता है कि आप खुद को कितना ज्यादा खुश दिखाने की कोशिश कर रहे हो। जिंदगी में एक वक्त ऐसा आ ही जाता है कि आप इस दिखावे को नहीं कर पाते। मुझे लगता है वैशाली के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। नारया ने अपनी बात जारी रखते हुए बताया कि हम दोनों काफी क्लोज थे। दोनों ही एक-दूसरे की बॉडी लैंग्वेज को समझ जाते थे। उसके साथ कुछ भी गलत होता था तो कहीं न कहीं मुझे महसूस हो जाता था। मुझे नहीं लगता कि वैशाली काम की वजह से कोई दिक्कत थी। वह बहुत खुश थी और उसे अच्छे रोल भी मिल रहे थे। कम से कम वर्क लाइफ से जुड़ी टेंशन के बारे में वैशाली ने कभी मुझसे बात नहीं की थी।

Bigg Boss 16: नॉमिनेशन टास्क ने बढ़ाईं घरवालों के बीच दूरियां, एक-दूसरे की पीठ पर खंजर घोंपते दिखे कंटेस्टेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
tv acxtress Nyrraa M Banerji reveals vaishali takkar suicide case said wanted to quit acting know the reason
वैशाली ठक्कर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि वैशाली ठक्कर की मौत का आरोप उनके ही पड़ोसी और एक्स बॉयफ्रेंड पर लगा है। इन दिनों दोनों की पुलिस की रिमांड पर है। वैशाली ने अपने पीछे एक सुसाइड नोट छोड़ा था, जिसमें अभिनेत्री ने अपनी निजी जिंदगी पर कई बड़े खुलासे किए थे। अभिनेत्री ने नोट में अपने परिवार से माफी मांगते हुए बताया था कि राहुल उन्हें बीते कई समय से परेशान कर रहा है। एक्ट्रेस ने राहुल को सजा दिलाने की मांग भी की थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed