Bigg Boss 16: नॉमिनेशन टास्क ने बढ़ाईं घरवालों के बीच दूरियां, एक-दूसरे की पीठ पर खंजर घोंपते दिखे कंटेस्टेंट
मेकर्स की ओर से मंगलवार के एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है, जिसमें सभी कंटेस्टेंट नॉमिनेशन टास्क में हिस्सा ले रहे हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सभी कंटेस्टेंट एक-एक करके सामने आते हैं और पीठ पर खंजर घोपकर किसी को नॉमिनेट करते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। हर एपिसोड में कंटेस्टेंट के बीच जमकर बवाल देखना को मिल रहा है। इन दिनों गौतम के कैप्टन बनने के बाद से ही घर का माहौल गर्म है। वहीं, आज एलिमिनेशन के लिए नॉमिनेशन टास्क होगा, जिसमें कंटेस्टेंट एक दूसरे की पीठ पर खंजर घोंपते नजर आएंगे। इसी वजह से सबके बीच जबरदस्त झगड़ा भी देखने को मिलेगा।
दरअसल, मेकर्स की ओर से मंगलवार के एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है, जिसमें सभी कंटेस्टेंट नॉमिनेशन टास्क में हिस्सा ले रहे हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सभी कंटेस्टेंट एक-एक करके सामने आते हैं और पीठ पर खंजर घोपकर किसी को नॉमिनेट करते हैं। सबसे पहले सौंदर्या शर्मा आकर निमृत को नॉमिनेट करती हैं और उसके बाद शालीन भनोट प्रियंका को घर का नेता बता देते हैं। शालीन कहते हैं कि प्रिंयका को लगता है कि सारी घर की दिक्कतें उन्हीं की हैं।
Palak Muchhal Wedding: इंदौर में भी मनेगा पलक मुछाल की शादी का जश्न, होटल सयाजी में होगा रिसेप्शन
इसके बाद प्रियंका सामने आती हैं और शालीन को सच्चा रहने के लिए कहती हैं। इसी को लेकर प्रियंका और शालीन में जबरदस्त बहस होती है। वहीं, शिव के नॉमिनेट करने पर सुंबुल कहती हैं कि वह चुप रहती हैं तो कहते हैं कि बोलती नहीं है और बोलो तो भी दिक्कत। ऐसे में आज के एपिसोड में नॉमिनेशन को लेकर सभी कंटेस्टेंट के बीच टकरार देखने को मिलेगी।
Ayushmann-Tahira: 12वीं में आयुष्मान ने जीता था ताहिरा का दिल, धूमधाम से हुई थी शादी, फिर क्यों आई दरार?
Charu Asopa: राजीव सेन को लेकर चारू असोपा ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बोलीं- प्रेग्नेंसी के दौरान उन्होंने...