तेजस्वी प्रकाश टीवी पर जाना-माना नाम है। कम उम्र में ही इस एक्ट्रेस ने टीवी सीरियल की दुनिया में अलग मुकाम बनाया। इस सफलता के पीछे तेजस्वी की मां का बहुत बड़ा हाथ है। इन दिनों तेजस्वी शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में कुकिंग का अपना हुनर दिखा रही हैं। जल्द ही टेलीकास्ट होने वाले एक एपिसोड में अभिनेत्री की मां भी शो में उनका हौसला बढ़ाने के लिए पहुंचीं। इस एपिसोड से जुड़ा एक वीडियो सोनीटीवीऑफिशियल के इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट किया गया है। इस वीडियो में तेजस्वी अपनी मां के संघर्ष के बारे में बता रही हैं।
Tejasswi Prakash: तेजस्वी के लिए जब मां ने बेच दिए अपने कंगन, भावुक होकर अभिनेत्री ने साझा किया किस्सा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Mon, 17 Mar 2025 06:16 PM IST
सार
टीवी अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश ने हाल ही में शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में अपनी मां से जुड़ा एक भावुक किस्सा साझा किया। किस्सा सुनकर शो के जज भी इमोशनल नजर आए। आखिर तेजस्वी के किस सपने को पूरा करने के लिए उनकी मां ने अपने कंगन बेच दिए, जानिए?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन