फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Master Chef: टीवी सेलिब्रिटी दिखाएंगे मास्टर शेफ में कुकिंग का हुनर, फराह खान-रणवीर बरार होंगे जज

Sat, 21 Dec 2024 05:16 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 21 Dec 2024 05:16 PM IST
सार

‘मास्टर शेफ’ ने अब तक कई कुकिंग एक्सपर्ट को सेलिब्रिटी शेफ बना दिया है। इस बार मास्टर शेफ में टीवी सेलिब्रिटी ही कुकिंग करते हुए नजर आएंगे। हाल ही में ‘सेलिब्रिटी मास्टर शेफ’ का प्रोमो रिलीज हुआ, जिसमें नामी टीवी सेलिब्रिटी नजर आ रहे हैं। 


 

विज्ञापन
Tv Actors Join Celebrity Master Chef Ranbeer Brar Director Farah Khan judge Cooking Show
निर्देशक फराह खान- शेफ रणवीर बरार - फोटो : इंस्टाग्राम

मास्टर शेफ को पसंद करने वालों की संख्या काफी है। इस शो के जरिए आम लोगों को भी अपने खाना बनाने के हुनर के कारण सेलिब्रिटी शेफ बनने का मौका मिला है। देश में आज कई ऐसे बड़े शेफ हैं, जो ‘मास्टर शेफ’ में बतौर प्रतियोगी आए और बाद में सेलिब्रिटी शेफ बन गए। अब इस शो में टीवी के नामी सेलिब्रिटीज नजर आएंगे और अपनी कुकिंग का हुनर दर्शकों को दिखाएंगे। ‘सेलिब्रिटी मास्टर शेफ’ जल्द ही शुरू होने वाला है। 

Tv Actors Join Celebrity Master Chef Ranbeer Brar Director Farah Khan judge Cooking Show
रणवीर बरार-सेलिब्रिटी मास्टर शेफ का पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम

मिलेंगे मुश्किल कुकिंग टास्क 
कुछ देर पहले ही सोनीटीवी ऑफिशियल के इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया गया है। यह वीडियो ‘सेलिब्रिटी मास्टर शेफ’ का नया प्रोमो है। इसमें शेफ रणवीर बरार, एक मुश्किल कुकिंग टास्क प्रतियोगियों को देते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही निर्देशक, कोरियोग्राफर फराह खान भी नजर आती हैं। इस वीडियो के साथ एक कैप्शन भी लिखा है- ‘जिन्हें देखकर पूरा इंडिया सीटी बजाता था, अब उन सबकी सीटी बजेगी।’

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)


 

Tv Actors Join Celebrity Master Chef Ranbeer Brar Director Farah Khan judge Cooking Show
दीपिका कक्कड़ - फोटो : इंस्टाग्राम-@ms.dipika

दीपिका कक्कड़ की टीवी पर वापसी 
इस शो में जो टीवी सेलिब्रिटी नजर आएंगे, उनमें से एक दीपिका कक्कड़ भी है। हाल ही में अपने व्लॉगिंग चैनल पर ही दीपिका कक्कड़ ने बताया कि वह जल्द ही एक दर्शकों को एक खास प्रोजेक्ट में नजर आएंगी। इसी व्लॉग में वह शूटिंग वाली जगह पर भी नजर आईं। शूटिंग पर उनका बेटा भी साथ में मौजूद था। दीपिका ने कहा कि वह जल्द ही बताएंगी कि किस प्रोजेक्ट का हिस्सा बन रही हैं। अब साफ हो गया है कि ‘मास्टर शेफ’ के जरिए दीपिका एक बार फिर से टीवी पर नजर आएंगी।

Baby John Censor: 'बेबी जॉन' के तीन सीन पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, साथ ही बदले गए ये दो डायलॉग 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tv Actors Join Celebrity Master Chef Ranbeer Brar Director Farah Khan judge Cooking Show
गौरव खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम@gauravkhannaofficial

गौरव खन्ना भी होंगे शामिल  
टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ छोड़ने के बाद गौरव खन्ना भी अब ‘सेलिब्रिटी मास्टर शेफ’ में नजर आएंगे। वह दिखाएंगे कि एक्टिंग करने के अलावा उन्हें अच्छी कुकिंग करनी भी आती है।

Mandira Bedi: जब मंदिरा बेदी को पीने पड़े अपमान के घूंट, दिग्गज क्रिकेटरों की टिप्पणियों पर खूब रोईं अभिनेत्री 

 

विज्ञापन
Tv Actors Join Celebrity Master Chef Ranbeer Brar Director Farah Khan judge Cooking Show
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : इंस्टाग्राम

तेजस्वी प्रकाश भी आएंगी नजर 
तेजस्वी प्रकाश कई टीवी रियालिटी शो का हिस्सा बन चुकी हैं। वह ‘बिग बॉस 15’ जीत भी चुकी हैं। अब तेजस्वी प्रकाश भी ‘सेलिब्रिटी मास्टर शेफ’ में नजर आएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed