फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tunisha Sharma Case: शीजान ने जमानत के लिए खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, FIR रद्द करने की भी लगाई गुहार

Mon, 23 Jan 2023 05:42 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 23 Jan 2023 05:42 PM IST
विज्ञापन
Tunisha Sharma Suicide Case Sheezan Khan Filed Bail Petition in Bombay High Court
शीजान खान - फोटो : सोशल मीडिया

तुनिशा शर्मा आत्महत्या मामले में आरोपी एक्टर शीजान खान बीते कई दिनों से जेल में बंद हैं। इस मामले में एक्टर कई बार जमानत के लिए अदालत में पेश हो चुके हैं, लेकिन अब तक उन्हें राहत नहीं मिल सकी है। इस बीच शीजान ने बेल के लिए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने बेल के लिए उच्च न्यायालय से गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार जमानत याचिका के अलावा एक्टर की ओर से एक और पिटिशन दाखिल की गई है। इसके अनुसार उन्होंने अपने ऊपर दर्ज की गई एफआईआर को रद्द करने की मांग की है। इस मामले में 30 जनवरी को सुनवाई होगी। 


TMKOC: 'जेठालाल' को छोड़ 'बाघा' के साथ नजर आईं 'दयाबेन', हैरान हुए लोग, जानिए क्या है पूरा माजरा

Tunisha Sharma Suicide Case Sheezan Khan Filed Bail Petition in Bombay High Court
शीजान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इससे पहले शीजान की जमानत याचिका 13 जनवरी को खारिज कर दी गई थी। शीजान को जमानत दिलाने के लिए उनके वकील ने पूरी कोशिश की थी। इस दौरान उन्होंने शीजान के बचाव में कई सनसनीखेज दावे भी किए थे। हालांकि कोर्ट ने उनकी दलीलों के बावजूद शीजान की याचिका खारिज कर दी थी।
Kantara: ऋषभ शेट्टी की 'कातांरा' का जलवा अभी भी कायम, सिनेमाघरों में पूरे किए 100 दिन 

Tunisha Sharma Suicide Case Sheezan Khan Filed Bail Petition in Bombay High Court
फलक नाज - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, बीते दिन शीजान की बहन फलक नाज की तबीयत बिगड़ जाने के बाद शीजान की मां ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट भी साझा किया था। उन्होंने अपना दर्द बयां करते हुए पोस्ट में सवाल उठाए थे कि उनके परिवार को न जाने किस बात की सजा मिल रही है। 
Movie This Week: 'मौसम बिगड़ने वाला है', जनवरी के अंत में सिनेमाघरों में धमाल मचाने आ रहीं हैं ये 17 फिल्में

विज्ञापन
विज्ञापन
Tunisha Sharma Suicide Case Sheezan Khan Filed Bail Petition in Bombay High Court
शीजान खान की मां के साथ तुनिशा शर्मा - फोटो : Instagram

गौरतलब है कि बीते साल 24 दिसंबर को एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने टीवी शो अलीबाबा दास्तान-ए-काबुल के सेट पर आत्महत्या कर ली थी। एक्ट्रेस की मौत के बाद तुनिशा की मां वनिता शर्मा ने अपनी बेटी के को-स्टार शीजान पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया था कि तुनिशा को शीजान ने धोखा दिया था, साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि उनकी बेटी को आत्महत्या के लिए शीजान ने ही उकसाया है। एक्ट्रेस की मां के आरोपों के बाद शीजान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। तभी से वह जेल में बंद हैं।
Tu Jhoothi Main Makkaar: रणबीर कपूर को मिला बस्सी का सहारा, अब तक इन 10 यूट्यूबर्स पर बॉलीवुड लगा चुका दांव

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed