फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tunisha Sharma: तुनिशा की मौत पर मां ने उठाए सवाल, सुसाइड से तीन दिन पहले भेजा बेटी का वॉइस मैसेज सुनाया

Sun, 08 Jan 2023 06:21 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 08 Jan 2023 06:21 PM IST
विज्ञापन
Tunisha Sharma mother Vanita plays actress voice message said it could be a suicide or a murder sheezan khan
तुनिशा शर्मा और उनकी मां - फोटो : सोशल मीडिया

तुनिशा शर्मा की मौत के बाद से एक्ट्रेस और एक्स बॉयफ्रेंड शीजान के परिवार के बीच आरोपों का सिलसिला जारी है। पिछले दिनों तुनिशा की मां पर शीजान के परिवार ने कई गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं, अब एक्ट्रेस की मां ने सभी आरोपों का जवाब दिया है और साथ ही शीजान पर बेटी को दूर के अस्पताल में ले जाने का आरोप भी लगाया है।

Tunisha Sharma mother Vanita plays actress voice message said it could be a suicide or a murder sheezan khan
तुनिशा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, तुनिशा शर्मा की मौत के बाद एक्ट्रेस की मां ने एक्स बॉयफ्रेंड और कोस्टार शीजान खान पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। उसके बाद से ही दोनों परिवार एक-दूसरे पर कई गंभीर आरोप लगा चुके हैं। वहीं, अब तुनिशा की मां विनीता शर्मा ने कहा है कि तुनिशा की हत्या भी हो सकती है। उन्होंने कहा, 'ये सुसाइड और मर्डर कुछ भी हो सकता है। मैं ऐसा इसलिए कह रही हूं क्योंकि शीजान उसे पास के अस्पताल में न ले जाकर दूर के अस्पताल में लेकर गया। सेट से पांच मिनट की दूरी पर अस्पताल था। वो सांस ले रही थी और ऐसे में वह बच सकती थी।'

Honey Singh: हनी सिंह ने की उर्फी जावेद की तारीफ, बोले, 'देश की सभी लड़कियों को उनसे सीखना चाहिए'

Tunisha Sharma mother Vanita plays actress voice message said it could be a suicide or a murder sheezan khan
तुनिशा शर्मा केस - फोटो : social media

इसके साथ ही उन्होंने तुनिशा का वॉइस मैसेज भी सुनाया, जो एक्ट्रेस ने 21 दिसंबर को अपनी मां को भेजा था। मैसेज में तुनिशा कहती हैं, 'आपको मैं बता नहीं सकती कि मैं आपसे कितनी ज्यादा मोहब्बत करती हूं मम्मा। मम्मा आई लव यू। आप जो मेरे लिए कर देते हो न कभी कभी, मम्मा में बहुत प्यार करती हूं आपसे। थैंक्यू मेरी जान, मैं जल्दी जल्दी घर आऊंगी और फिर आपके साथ सोऊंगी।' इसके साथ विनीता शर्मा ने कहा कि शीजान की मां नहीं बताएंगी कि तुनिशा के साथ मेरा रिश्ता कैसे है। मैंने तुनिशा के लिए अपनी सारी जिंदगी लगा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tunisha Sharma mother Vanita plays actress voice message said it could be a suicide or a murder sheezan khan
तुनिशा शर्मा-शीजान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि तुनिशा शर्मा ने 24 दिसंबर को अपने शो 'अली बाबा दास्तान ए काबुल' के सेट पर आत्महत्या कर ली थी। वह शीजान खान के मेकअप रूप में मृत मिली थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन वह नहीं बच सकी। वहीं, एक्ट्रेस की मां ने शीजान पर बेटी को सुसाइड के लिए उकसाने और ड्रग्स लेने का आरोप लगाया है।

Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में हुई फराह खान की एंट्री, शिव, अब्दु और स्टैन से बोलीं- मुझे तीन और भाई मिल गए

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed