'बैरिस्टर बाबू' के 50 एपिसोड पूरे
खतरों के खिलाड़ी की होस्ट बनीं फराह खान, बैरिस्टर बाबू के 50 एपिसोड पूरे समेत मनोरंजन की पांच फटाफट खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिता के जन्मदिन पर शेफ बनीं अमरीन
'नानू की जानू' और 'फ्राईडे' जैसी फिल्मों का निर्माण करने वाले साजिद कुरैशी के जन्मदिन पर उनकी बेटी अभिनेत्री अमरीन कुरैशी शेफ बनीं। इस खास मौके पर उन्होंने अपने पिता की पसंद का चिकन टिक्का बनाया। न सिर्फ बनाया बल्कि अपने हाथों से खिलाया भी। अमरीन ने इस बारे में बताया कि चिकन टिक्का बनाने का यह नुस्खा उनकी दादी का है जोकि उनके पिता को बहुत पसंद है। वह कहती हैं, 'मेरे घर पर किसी भी खास मौके को यह व्यंजन और खास बनाता है।' अमरीन वरिष्ठ अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के बेटे नमाशी चक्रवर्ती के साथ राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी फिल्म 'बैड बॉय' से अभिनय में अपने करियर की शुरुआत करने जा रही हैं।
असली शकुंतला देवी की याद
अभिनेत्री विद्या बालन की फिल्म 'शकुंतला देवी' ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। तब तक फिल्म के कलाकार इसके प्रमोशन में लगे हुए हैं। फिल्म में शकुंतला देवी के पति परितोष बैनर्जी का किरदार निभा रहे अभिनेता जिशु सेनगुप्ता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो साझा किया है। इसमें वह फिल्म में शकुंतला देवी का किरदार निभा रहीं विद्या बालन के साथ नजर आ रहे हैं। यह फोटो ठीक वैसी ही है जैसी शकुंतला देवी और उनके पति परितोष बैनर्जी के साथ एक फोटो में दिख रही हैं। ह्यूमन कंप्यूटर कही जाने वाली शकुंतला देवी की इस बायोपिक में विद्या और जिशु के साथ सान्या मल्होत्रा भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
दिल को करार आया
'बिग बॉस' के 13वें सीजन के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला और अभिनेत्री नेहा शर्मा पर फिल्माया गया म्यूजिक वीडियो 31 जुलाई को रिलीज होने जा रहा है। 'दिल को करार आया' शीर्षक वाले इस म्यूजिक वीडियो का निर्देशन स्नेहा शेट्टी कोहली ने किया है। इससे पहले स्नेहा रैपर बादशाह और अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडिस पर फिल्माए गए गीत 'गेंदा फूल' का म्यूजिक वीडियो निर्देशित कर चुकी हैं। लॉकडाउन के बाद स्नेहा के निर्देशन में बना यह पहला गीत होगा।
इसलिए फराह खान बनीं होस्ट
टीवी के एक्शन पर आधारित रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के 10वें सीजन की समाप्ति पर निर्माताओं ने एक मिनी सीरीज 'खतरों के खिलाड़ी-मेक इन इंडिया' की शुरुआत करने का फैसला किया है। इसको होस्ट करने की जिम्मेदारी भी रोहित शेट्टी के कंधों पर ही है लेकिन शुरुआती एपिसोड्स में वह दिखाई नहीं देंगे। इसका कारण है यह कि वह अपनी अगली फिल्म के लिए हैदराबाद गए हुए हैं। तब तक उनकी कमी को पूरा करने के लिए निर्माताओं ने निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह खान को काम पर लगाया है। हालांकि यह बदलाव सिर्फ शुरुआती दो एपिसोड तक ही चलेगा। इसके बाद खुद रोहित शेट्टी ही इस शो का संचालन करेंगे।
पढ़ें: सुशांत की मौत पर बोलीं विद्या बालन और अमिताभ की कोरोना रिपोर्ट का सच आया सामने, दिनभर की 10 बड़ी खबरें