रामानंद सागर की रामायण के दोबारा प्रसारण के बाद से सीरियल के कलाकारों की लोकप्रियता में भी उछाल आया है। रामायण के पुन: प्रसारण के बाद से ही अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। तीनों कलाकार फैंस से रूबरू होते रहते हैं। इस बीच सुनील लहरी ने अपनी नई तस्वीर साझा कर सभी को चौंका दिया है।
'रामायण' में लक्ष्मण बने सुनील लहरी का बदल गया लुक, फैंस भी देखकर हुए हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुनील लहरी ने सीरियल में लक्ष्मण का किरदार निभाया था। वो सीरियल से जुड़े कई मजेदार किस्से फैंस को बताते रहते हैं। इस बार सुनील ने अपनी एक नई तस्वीर साझा की है। लॉकडाउन में उनका ये लुक पहली बार सामने आया है। मूछों के साथ तो सुनील को पहचान पाना भी मुश्किल है।
अपनी तस्वीर के साथ सुनील कैप्शन में लिखते हैं कि 'कपड़े आप की पर्सनैलिटी को अलग बना देते हैं। वही व्यक्ति लेकिन अलग लुक।' सुनील के पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा, 'तस्वीर देखकर तो चांद भी शरमा जाए सरजी।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'नमस्ते सर, आपका लुक तो एकदम ही अलग है।'
Clothes make so much difference in your personality.... same person can look different....
A post shared by Sunil Lahri (@sunil_lahri) on
सुनील लहरी ने इसी लुक की अपनी एक पुरानी तस्वीर भी साझा की है जो साल 2019 के मध्य की है। तस्वीर में सुनील अपने ऑफिस में बैठे हुए हैं और किसी स्क्रिप्ट पर चर्चा कर रहे हैं।
Throwback picture off mid 2019 sitting in office and discussing script
A post shared by Sunil Lahri (@sunil_lahri) on
बता दें कि सुनील लहरी हाल ही में सिंगिंग रियलिटी शो सारेगामापा लिटिल चैंप्स में रामायण की स्टारकास्ट के साथ पहुंचे थे। दोबारा पर्दे पर वापसी करने के सवाल पर सुनील का कहना है कि अगर कोई अच्छा काम उन्हें मिलता है तो वो जरूर इस बारे में सोचेंगे।