फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TMKOC: वायरल हुई सोनू की तीन साल पुरानी फोटो, बैकग्राउंड में हो रही इस हरकत के चलते हुईं ट्रोल

Wed, 25 Aug 2021 01:30 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 25 Aug 2021 01:30 PM IST
विज्ञापन
TMKOC: Three-year-old photo of Sonu going viral on the internet coule seen kissing in the background
निधि भानुशाली (सोनू) की वायरल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

छोटे पर्दे का पसंदीदा कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते कई सालों से टीवी पर प्रसारित हो रहा है।  यह शो कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। यह सिलसिला अभी भी जारी है। शो की लोकप्रियता के पीछे एक बड़ा कारण इसके कलाकार भी हैं। हर एक कलाकार का अपना एक अलग अंदाज है। इसलिए बच्चे हो या बूढ़े सभी इस सीरियल को देखना पसंद करते हैं। यही वजह है कि इस शो से जुड़े कलाकारों की घर-घर में  पहचान बन गई है। 

शो का हिस्सा नहीं है पुरानी सोनू

बीते कई सालों से प्रसारित हो रहे इस शो से जुड़े बाल कलाकार अब बड़े हो चुके हैं। कई आर्टिस्ट शुरू से लेकर अब तक इस शो जुड़े हैं तो कुछ ने बीच में ही शो छोड़ दिया। इन्हीं में से एक हैं सीरियल में गोकुलधाम सोसाइटी के सेक्रेटरी भिड़े मास्टर की बेटी का रोल निभाने वाली पुरानी 'सोनू' यानी निधि भानुशाली। वह भले ही अब शो का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन निधि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और लोग उन्हें अब भी खूब पसंद करते हैं। 


 
TMKOC: Three-year-old photo of Sonu going viral on the internet coule seen kissing in the background
निधि भानुशाली (सोनू) - फोटो : इंस्टाग्राम

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं निधि
निधि अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। निधि की फोटो देख पता चलता कि वह काफी फैशनेबल और एडवेंचर्स लाइफ जीती हैं। इससे पहले निधि की बिकिनी फोटोज इंटरनेट पर काफी वायरल हुईं थी। जिसके बाद अब एक बार फिर उनकी तस्वीर ने इंटरनेट पर बवाल मचा दिया है। दरअसल, एक्ट्रेस की एक फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जिसके बैकग्राउंड ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। फोटो सामने आते ही लोग कई तरह के सवाल पूछ रहे हैं।

TMKOC: Three-year-old photo of Sonu going viral on the internet coule seen kissing in the background
निधि भानुशाली (सोनू) - फोटो : इंस्टाग्राम

बैंकग्राउंड ने खींचा लोगों का ध्यान 
दरअसल, शो में गोली का किरदार निभाने वाले एक्टर कुश ने निधि को बर्थडे विश करते हुए इंस्ट्राग्राम पर उनकी कुछ फोटोज पोस्ट की। कुश ने 8 तस्वीरें शेयर करते हुए विधि को जन्मदिन की बधाई दी। लेकिन इन फोटोज में से तीसरी फोटो से इंटरनेट यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। यह पोस्ट 3 साल पुराना है, लेकिन अब तेजी वायरल हो रहा है। इस तस्वीर में पीछे बैठे दो लोगों की हरकत को देख नेटिजन्स तरह-तरह के सवाल पूछ रहे हैं। दरअसल, निधि की तस्वीर के बैकग्राउंट में बैठे दो लोग आपस में लिपटे नजर आ रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि दोनों एक- दूसरे को किस कर रहे हैं। इस तस्वीर को देख एक बार फिर वह ट्रोल हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
TMKOC: Three-year-old photo of Sonu going viral on the internet coule seen kissing in the background
निधि भानुशाली (सोनू) - फोटो : इंस्टाग्राम

रीता रिपोटर ने पूछा सवाल
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रिता रिपोटर की भूमिका निभाने वाली और इस शो के डायरेक्टर मालव राजदा की पत्नी प्रिया आहूजा ने भी फोटो देख सवाल पूछ लिया है। उन्होंने सवाल किया कि वो दोनों कौन हैं। प्रिया ने पूछा कि तीसरी तस्वीर....लोग जानना चाहते हैं कुश, आखिर कौन है वो। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि वे दोनों कौन हैं?

विज्ञापन
TMKOC: Three-year-old photo of Sonu going viral on the internet coule seen kissing in the background
टप्पू सेना - फोटो : सोशल मीडिया

पढ़ाई के लिए लिया एक्टिंग से ब्रेक 
निधि भानुशाली फिलहाल किसी भी शो में काम नहीं कर रही हैं। दरअसल, उन्होंने पढ़ाई के लिए एक्टिंग से ब्रेक लिया हैं। निधि ने करीब नौ साल पहले 11 साल की उम्र में बतौर बाल कलाकार कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सोनू का रोल किया था। इस रोल से उनका काफी नाम हुआ था। करीब सात साल तक शो में काम करने के बाद निधि ने दो साल पहले पढ़ाई के लिए शो छोड़ दिया था। हालांकि, वह सोशल मीडिया के जरिए चर्चाओं में बनी रहती हैं। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed