फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिल्पा शिंदे के अश्लील वीडियो की सच्चाई सामने आने पर विकास गुप्ता ने तोड़ी चुप्पी, कही यह बात

Thu, 26 Apr 2018 02:55 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 26 Apr 2018 02:55 PM IST
विज्ञापन
This is what vikas gupta has to say after truth of shilpa shinde adult clip is revealed
shilpa shinde, vikas gupta,

रियलिटी शो 'बिग बॉस-11' की विजेता और टीवी की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने कुछ दिन पहले ट्विटर पर एक पॉर्न क्लिप शेयर की थी। भले ही ऐसा करने पर हिना खान ने उन्हें जमकर लताड़ा, मगर उनका मकसद पूरा हुआ। उन्होंने साबित कर दिया कि वीडियो में नजर आ रही लड़की वह नहीं,बल्कि कोई और है। अब विकास गुप्ता ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

This is what vikas gupta has to say after truth of shilpa shinde adult clip is revealed
vikas gupta and shilpa shinde - फोटो : colors tv

'स्पॉट ब्वॉय' की रिपोर्ट के मुताबिक विकास गुप्ता ने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो मैं इस मामले में कुछ भी नहीं कहना चाहता। शिल्पा को जो करना था, वह उन्होंने किया। अगर मैं उनका पक्ष लेता हूं तो हिना के फैन मेरी आलोचना करेंगे। अगर हिना की तरफदारी करता हूं तो शिल्पा के फैन्स मुझ पर निशाना साधेंगे। किसी भी सूरत में मेरे फैन्स परेशान होंगे।'

This is what vikas gupta has to say after truth of shilpa shinde adult clip is revealed
vikas gupta

विकास गुप्ता ने आगे कहा, 'जैसे ही मैं हिना या शिल्पा में से किसी की हां में हां मिलाउंगा, बिना देर किए तीनों अकाउंट्स और हमारे फैन क्लब्स आपस में भिड़ जाएंगे।' उन्होंने कहा, 'बिग बॉस खत्म हो चुका है, हम सभी को भी आगे बढ़ना चाहिए।' बता दें, बिग बॉस सीजन 11 शो के दौरान शिल्पा और उनके को कंटेस्टेंट विकास गुप्ता के रिलेशनशिप के खूब चर्चे रहे थे। इसी दौरान एक MMS वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसे लेकर कहा गया कि यह वीडियो विकास गुप्ता और शिल्पा शिंदे का है।

विज्ञापन
विज्ञापन
This is what vikas gupta has to say after truth of shilpa shinde adult clip is revealed
shilpa shinde

कुछ दिन पहले वीडियो शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखा कि जिस MMS को उनका बताकर बदनाम करने की कोशिश की गई उसमें नजर आ रही असली लड़की यह है। 


विज्ञापन
This is what vikas gupta has to say after truth of shilpa shinde adult clip is revealed
Shilpa Shinde

शिल्पा के इस पोस्ट पर हिना खान के ब्वॉयफ्रेंड ने उन पर सोशल मीडिया पर पोर्न फैलाने का आरोप लगाया। रॉकी जायसवाल ने ट्वीट किया, 'जो भी आपके साथ हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन मैं आपसे एक बात पूछना चाहता हूं कि क्या आपने वीडियो पोस्ट में महिला की सहमति का सबूत दिया, क्या आप इसे पोस्ट कर सकती हैं? आप इसके खिलाफ दावा कर सकती हैं? एक जिम्मेदार सेलेब होने के नाते सोशल मीडिया पर पोर्न प्रमोट करने की बजाय कानून का सहारा नहीं लेना चाहिए क्या?

हिना खान ने भी ब्वॉयफ्रेंड रॉकी की प्रतिक्रिया को सही ठहराते हुए ट्वीट किया, 'बड़े दुख की बात है, किसी के फैन्स या ट्रोल सोशल मीडिया पर कुछ भी कहकर दूर हो सकते हैं लेकिन एक पब्लिक फिगर और सेलेब होने के नाते हम सिर्फ एक ट्वीट के जरिए लाखों तक पहुंचते हैं और इसलिए हमें कम से कम बहुत सावधान और जिम्मेदार रहना चाहिए। खासकर इन दिनों में, रियल लाइफ कोई रियलिटी शो नहीं है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed