टेलीविजन की दुनिया से हर घर का एक अलग जुड़ाव रहता है। कई महिलाएं तो टीवी सीरियल के परिवार को ही अपना परिवार समझने लगती हैं। कभी कभी तो उस परिवार की समस्याओं को भी वो अपना समझने लगती हैं। ये सीरियल उनकी रोजमर्रा की जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा बन जाता है। लेकिन कुछ टीवी सीरियल ऐसे होते हैं जो कब शुरू होते हैं और कब खत्म हो जाते हैं पता ही नहीं चलता। चंद एपिसोड में इनकी जिंदगी सिमट जाती है। जानते हैं कुछ ऐसे ही टीवी शोज के बारे में।
चंद एपिसोड में सिमट गए ये सीरियल, बुरी तरह हुए फ्लोप
कवच..काली शक्तियों से
कवच की शुरुआत कलर्स चैनल पर बड़े ही धूमधाम से हुई। पहले ही सप्ताह में यह नंबर 1 पर पहुंच गया लेकिन इसके बाद अचानक ही इसकी टीआरपी गिरने लगी। इस सीरियल में दैविक शक्तियों के प्रयोग के बाद भी सीरियल को बचाया न जा सका और ये जल्द ही समाप्त होने वाला है। इस सीरियल में मोना सिंह, विवेक दाहिया और महक चहल मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके बावजूद सीरियल दर्शकों पर अपना जादू नहीं बिखेर सका।
चंद एपिसोड में सिमट गए ये सीरियल, बुरी तरह हुए फ्लोप
तमन्ना
स्टार प्लस पर आने वाली तमन्ना सीरियल धरा की जिंदगी और उसके क्रिकेटर बनने के सपने पर आधारित थी। सीरियल की कहानी भी थोड़ी हटके थी पर दर्शकों पर ये कोई कमाल नहीं कर पाई।
चंद एपिसोड में सिमट गए ये सीरियल, बुरी तरह हुए फ्लोप
अधूरी कहानी हमारी
एंड टीवी पर प्रसारित होने वाले सीरियल अधूरी कहानी हमारी पुर्नजन्म और धार्मिक विश्वासों पर आधारित थी लेकिन इसे शुरू होने के कुछ दिनों के अंदर ही बंद कर देना पड़ा। दर्शकों ने इस सीरियल को बिल्कुल पसंद नहीं किया।
चंद एपिसोड में सिमट गए ये सीरियल, बुरी तरह हुए फ्लोप
दहलीज
स्टार प्लस पर दहलीज की शुरुआत काफी शानदार हुई थी लेकिन ये कुछ ज्यादा कमाल नहीं कर पाई। इसे जल्द ही निपटाना पड़ा। हालांकि शो के निर्माताओं को इससे काफी उम्मीदें थीं पर ये ऐसा कुछ जादू नहीं बिखेर पाई।