फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीवी: पॉपुलर सीरियल की इन एक्ट्रेस का कमबैक रहा सुपरफ्लॉप, किसी ने शो छोड़ा तो किसी के शो हुए बंद

Wed, 25 Aug 2021 05:54 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 25 Aug 2021 05:54 PM IST
विज्ञापन
These TV actresses of popular serials have Super Flop Comeback in television world
टेलीविजन एक्ट्रेसस - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन की दुनिया में अपनी एक्टिंग और खूबसूरती का जलवा बिखेरने वाली कई पॉपुलर एक्ट्रेस मौजूद हैं। टीवी की भी कई एक्ट्रेसेस ऐसी हैं, जिन्होंने दर्शकों के दिलों में अपने लिए जगह बनाई है। टेलीविजन इंडस्ट्री भी काफी ग्लैमरस है। यहां जो टिक जाए, वो लंबा चलता है। लेकिन टीवी जगत की इन एक्ट्रेस में से कई ऐसी भी है जिनको कमबैक करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियों के बारे में जिन्हें सालों बाद कमबैक करने पर भी निराशा ही लगी।

 राजश्री ठाकुर

सात फेरे में सलोनी के किरदार से रातों-रात चर्चा में आने वाली राजश्री ठाकुर ने स्टार प्लस के शो ‘शादी मुबारक’ से टीवी पर कमबैक किया था। शो में प्रीति जिंदल का रोल कर रहीं राजश्री दर्शकों की खूब वाहवाही भी बटोर रही थीं। लेकिन फिर एक्ट्रेस को अचानक ही शो से रिप्लेस कर दिया गया। हालांकि एक से बातचीत के दौरान राजश्री ने बताया था कि उन्होंने अपनी मर्जी से शो छोड़ा है, इसके पीछे कोई दूसरा कारण नहीं है।

These TV actresses of popular serials have Super Flop Comeback in television world
दीपिका कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका कक्कड़

टीवी सीरियल ‘ससुराल समिर का’ में सिमर का किरदार निभाने वाली दीपिका कक्कड़ ने इस सीरियल के बाद ‘कहां हम कहां तुम’ से टेलीविजन में वापसी की थी। हालांकि, सबकी चहेती सिमर को इस शो के जरिए कुछ खास लोकप्रियता हासिल नहीं हो पाई और यह शो टीआरपी लिस्ट में अपनी जगह बनाने में नाकामयाब रहा था।

These TV actresses of popular serials have Super Flop Comeback in television world
परिधि शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

परिधि शर्मा

एकता कपूर के शो ‘जोधा अकबर’ से पहचान बनाने वाली टीवी जगत की खूबसूरत अदाकारा परिधि शर्मा आज भी दर्शकों के दिलों में बसी हुई हैं। जोधाबाई के किरदार को बखूबी निभाने वाली परिधि ने सफलता के बाद मैटरनिटी ब्रेक ले लिया था। हालांकि, एक्ट्रेस ने दो साल से ज्यादा समय तक ब्रेक के बाद सोनी टीवी के शो पटियाला बेब्स से कमबैक किया, लेकिन कम टीआरपी के चलते इसे जल्द ही बंद कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
These TV actresses of popular serials have Super Flop Comeback in television world
जूही परमार - फोटो : सोशल मीडिया

जूही परमार

पॉपुलर शो कुमकुम से लोगों के दिलों में अपनी छाप छोड़ने वाली अदाकारा जूही परमार ने भी सालों बाद टीवी जगत में वापसी की थी। जूही ने पौराणिक शो ‘संतोषी मां’ से कमबैक किया था। हालांकि, एक्ट्रेस इस शो के जरिए कोई खास असर नहीं दिखा पाईं। इन दिनों जूही जीटीवी पर प्रसारित होने वाले सीरियल ‘हमारी वाली गुड न्यूज’ में नजर आ रही हैं। बता दें जूही परमार बिग बॉस- 5 की विनर भी रह चुकी हैं।

विज्ञापन
These TV actresses of popular serials have Super Flop Comeback in television world
श्वेता गुलाटी - फोटो : सोशल मीडिया

श्वेता गुलाटी

टीवी सीरियल रीमिक्स में टिया आहुजा के किरदार से धूम मचाने वाली एक्ट्रेस श्वेता गुलाटी ने सब टीवी पर प्रसारित होने वाले शो ‘तेरा यार हूं मैं’ से टीवी पर वापसी की थी। शो में एक्ट्रेस ने एक मॉडर्न मां (जान्वी बंसल ) की भूमिका निभाई थी। लेकिन ये शो भी टीआरपी की लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब में नहीं हो पाया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed