टीवी जगत के इतिहास में कई ऐसे सीरियल्स रहे हैं जो ब्लॉकबस्टर साबित हुए। इनमें 90 के दशक के बाद से आए टीवी सीरियल्स को लोग आज भी याद करते हैं। इनमें बात करेंगे ऐसे 5 पॉपुलर टीवी सीरियल्स की जिन्हें लोग दोबारा देखना चाहते हैं। तो आइए जानते हैं इनके बारे में..
जस्सी जैसी कोई नहीं (2003-2006)
इस कड़ी में पहला नाम आता है सुपरहिट सीरियल जस्सी जैसी कोई नहीं। यह सीरियल साल 2003 में आया था जिसमें एक्ट्रेस मोना सिंह और अपूर्वा अग्निहोत्री लीड रोल में थे। ये सीरियल मोना सिंह के जस्सी वाले किरदार से पहचाना जाता था जिसमें मोना एक साधारण सी दिखने वाली लड़की का किरदार निभा रही थीं। लेकिन कहानी के मुताबिक एक मिडिल क्लास से आने वाली जस्सी अपने जीवन में प्यार और करियर दोनों में सफलता हासिल करती हैं। बता दें कि इस सीरियल का आखिरी एपिसोड 4 मई 2006 में आया था। यह सीरियल सोनी टीवी चैनल पर टेलीकास्ट हुआ था।
रीमिक्स (2004-2006)
साल 2004 में चैनल स्टार नेटवर्क पर आने वाला यह सीरियल नौजवानों में बहुत फेमस हुआ था। सीरियल की कहानी चार नौजवान लड़की और लड़कों पर आधारित थी जो बहुत अमीर घराने से थें और एक बड़े प्राइवेट स्कूल में 12 वीं क्लास के छात्र थे।शो में ये बच्चे म्यूजिक का शौक रखते थे जिसके कारण उन्होंने अपने बैंड का नाम रीमिक्स रखा था।
लेफ्ट राइट लेफ्ट (2006-2008)
पॉपुलर टीवी चैनल सब टीवी पर आने वाला सीरियल लेफ्ट राइट लेफ्ट मिलिट्री अकेदमी पर आधारित था। पॉपुलैरिटी को देखते हुए इस सीरियल के दो सीजन टेलीकास्ट किए गए थे। इस शो की शुरुआत साल 2006 में हुई थी और 2008 में इसका टेलीकास्ट बंद हो गया था।
sailaab (1995)
टीवी के इतिहास में सीरियल सैलाब को काफी पुराना माना जाता है। सचिन खेडकर और रेणुका शहाणे को लेकर बनाया गया यह सीरियल फिक्शन स्टोरी पर आधारित था जिसमें इन दोनों में प्यार तो जरुर हो जाता है लेकिन अनचाही परिस्थितियों की वजह से दोनों शादी नहीं कर पाते। लेकिन कुछ सालों के बाद दोनों की मुलाकात एक ऐसे मोड़ पर होती हैं जहां दोनों अलग-अलग लोगों से शादी कर चुके होते हैं। लेकिन किसी और से शादी करने के बाद भी वे दोनों एक अच्छे दोस्त की तरह रहते हैं।