'द कपिल शर्मा शो' के लिए कॉमेडियन कपिल शर्मा और उनकी टीम बहुत मेहनत कर रही है। शो को बेहतर बनाने के लिए मेकर्स हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं। अब शो में कॉमेडी के साथ-साथ अच्छे कॉटेंट पर बखूबी ध्यान दिया जा रहा है। आने वाले ऐपिसोड में आपको कपिल के शो में कुछ सदाबहार एक्ट्रेस नजर आएंगी।
कपिल शर्मा शो: वहीदा रहमान-हेलन और आशा पारिख बनेंगी मेहमान, खुलेंगे कई बड़े राज
कपिल शर्मा शो के आने वाले ऐपिसोड में वहीदा रहमान, आशा पारेख और हेलन नजर आएंगी। ये तीनों एक्ट्रेस आपको एक ही ऐपिसोड में नजर आएंगी। और इस दौरान तीनों कलाकार अपनी जिंदगी के जुड़े कुछ बेहतरीन किस्से बताएंगी।
शो में सपना के किरदार में नजर आ रहे कृष्णा अभिषेक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है। उन्होंने लिखा, 'आज भी हम इन तीनों कलाकारों से कितना कुछ सीख सकते हैं. इस एपिसोड में हमने खूब धमाल मचाया है और जो उनको ट्रिब्यूट दिया है, वो तो बेस्ट है।'
A post shared by Krushna Abhishek (@krushna30) on
शो के एक प्रोमो में वहीदा रहमान बताती हैं कि उन्हें एक बार अमिताभ बच्चन के साथ एक सीन शूट करना था। उस सीन में उन्हें अमिताभ को चांटा मारना था। डायेक्टर ने उनसे कहा कि अगर आप ज्यादा रीटेक लेंगी तो अमिताभ को कई चांटे खाने पड़ेंगे इसलिए एक तेजी से चांटा मार दीजिए। वहीदा ने ऐसा ही किया जिसके बाद अमिताभ ने उनसे कहा कि चांटा वाकई बहुत तेज था।
इस ऐपिसोड में कॉमेडी के साथ-साथ इन तीनों को ट्रिब्यूट देने के लिए, कृष्णा, भारती और सुमोना अभिनेत्रियों के फिल्मी गेटअप में भी नजर आएंगी।