{"_id":"599003544f1c1bef2c8b47f7","slug":"television-shows-copying-bollywood-films-from-kuch-kuch-hota-hai-to-jagga-jasoos-and-chennai-express","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":" हुनर की कमी या कुछ और, आखिर छोटा पर्दा क्यों चुरा रहा है बॉलीवुड फिल्मों के सीन","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
हुनर की कमी या कुछ और, आखिर छोटा पर्दा क्यों चुरा रहा है बॉलीवुड फिल्मों के सीन
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
Updated Sun, 13 Aug 2017 01:46 PM IST
विज्ञापन
छोटे पर्दे के टेलीविजन शो इन दिनों जमकर बॉलीवुड फिल्मों को कॉपी कर रहे हैं। फिल्मों में दिखाए गए सीन को हूबहू इन दिनों टीवी शो में दिखाया जा रहा है। ऐसा करने के दो ही कारण हो सकते हैं। या तो टीवी में कुछ नया करने के आइडिया की कमी है या वो फिल्मों के काफी ज्यादा प्रभावित हैं।
शो 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' में कुछ समय पहले एक सीन दिखाया गया था जब सुहाना एक समर कैंप में जाती हैं और वहां देव और सोनाक्षी के बीच बास्केट बॉल मैच होता है। अगर आपको याद हो शाहरुख खान और काजोल की फिल्म 'कुछ कुछ होता है' तो ये सीन वहीं से लिया गया है जब समर कैंप के दौरान राहुल और अंजली में बास्केट वॉल मैच होता है।
वहीं बात करें स्टार प्लस के शो 'इस प्यार को क्या नाम दूं' तो इसमें शाहरुख खान की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' से एक सीन लिया गया है। जिसमें शाहरुख खान दीपिका पादुकोण को गोद में उठकर 800 सीढ़ियां चढ़कर मंदिर ले जाते हैं। ये सीन 'ये हैं महोब्बतें' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में भी दिखाया जा चुका है। अब जल्द ही 'इस प्यार को क्या नाम दूं' में अद्वय चांदिनी को गोद में उठाकर मंदिर की सीढ़िया चढ़ते नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बात करें 'कुमकुम भाग्य' की तो इसके मेकर्स भी सीन चुराने के मामले में पीछे नहीं हैं। इसमें शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित की फिल्म 'दिल तो पागल है' के सीन को दोहराया जाएगा। फिल्म में शाहरुख माधुरी को अपने करीब खींचते हैं। कुछ ऐसा ही अब इस शो में दिखाया जाने वाला है जब प्रज्ञा अपना पर्स भूल जाएंगी और अभी उन्हें अपनी ओर खीचेंगे और कहेंगे 'और पास'।
विज्ञापन
टीवी शो 'में आई कम इन मैडम' में जल्द ही एक सीन दिखाया जाएगा जिसमें साजन की पत्नी कश्मीरा सपना देखती हैं कि उनके पति का अफेयर बॉस के साथ चल रहा है। सपने में कश्मीरा देखती हैं कि उनके पति अपनी बॉस के साथ जंगल में सिर्फ एक बास्केट पहने कर भाग रहे हैं। ये सीन रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की हाल ही में आई फिल्म 'जग्गा जासूस' से लिया गया है।