चौथे चरण का मतदान 29 अप्रैल को पूरा हो चुका है। मतदान के दिन बॉलीवुड और टेलीविजन के सितारे भी जमीं पर उतरे और अपने मत का इस्तेमाल किया। इस बीच टीवी एक्ट्रेस छवि मित्तल (Chhavi Mittal) भी वोट डालने पहुंचीं। छवि प्रेग्नेंट हैं और 9वां महीना चल रहा है। वोट डालने को लेकर छवि काफी उत्साहित थीं लेकिन जब वहां से वापस लौटीं तो निराश हुईं। छवि ने अपनी इस नाराजगी और मायूसी का खुलासा सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दिया।
इस हालत में भी वोट देने पहुंचीं ये टीवी एक्ट्रेस, लोगों को ना देख इंस्टाग्राम पर निकाला गुस्सा
दरअसल, तीन चरणों की अपेक्षा चौथे चरण का मतदान प्रतिशत काफी कम रहा। अपनी इसी निराशा को टीवी एक्ट्रेस छवि मित्तल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। छवि ने लिखा- 'मैं सेंटर पर वोट डालने गई लेकिन वहां जाकर निराशा हुई। पुलिसवालों से बात हुई तो उन्होंने कहा कि दिनभर ऐसा ही रहा। मुझे समझ नहीं आता कि इतनी जरूरी चीज कोई कैसे नजरअंदाज कर सकता है?'
A post shared by Chhavi Mittal (@chhavihussein) on
छवि ने आगे लिखा- 'मैं प्रेग्नेंसी में भी गई और वोट डाला..तो आप भी जरूर कर सकते हैं। मुंबई पुलिस ने मुझे बहुत सहयोग किया। मैं प्रेग्नेंसी की वजह से ज्यादा चल भी नहीं पाती। थोड़ा चलना भी मुश्किल है।' आपको बता दें, बॉलीवुड के कई सारे स्टार्स भी जब वोट डालने पहुंचे थे तो उन्होंने लोगों से आकर वोट डालने की अपील की थी। फिर चाहे नीता अंबानी हो या फिर प्रियंका चोपड़ा इन सभी ने लोगों से बढ़ चढ़कर लोकतंत्र के इस पर्व में हिस्सा लेने की अपील की थी।
यहां तक कि सलमान खान, वरुण धवन, माधुरी दीक्षित, मलाइका अरोड़ा , अर्जुन कपूर और कई स्टार्स ने वोट डालने के बाद इंस्टाग्राम पर सेल्फी भी पोस्ट की थी। इसके साथ ही लोगों से वोट डालने की अपील करते नजर आए थे। आपको बता दें, छवि मित्तल की एक 6 साल की बेटी भी है। वह प्रेग्नेंसी के दौरान भी लगातार काम कर रही हैं और बेटी का ध्यान रख रही हैं।
छवि ने 'तीन बहुरानियां' सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद 'तुम्हारी दिशा', 'घर की लक्ष्मी बेटियां', 'बंदिनी' और 'एक चुटकी आसमां' सीरियल में भी नजर आईं। छवि के पति मोहित हुसैन भी टीवी की दुनिया से जुड़े हुए हैं। मोहित और छवि की शादी को 14 साल हो चुके हैं। इन दोनों 29 अप्रैल, 2005 को शादी की थी।