{"_id":"6106bee08ebc3e422740d16a","slug":"taarak-mehta-mrs-sodhi-aka-jennifer-mistry-bansiwal-looks-totally-unrecognisable-in-these-pics","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"TMKOC: 'तारक मेहता' की रोशन भाभी का ये अवतार देख हैरान हुए फैंस, किसी डीवा से कम नहीं थीं अभिनेत्री","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
TMKOC: 'तारक मेहता' की रोशन भाभी का ये अवतार देख हैरान हुए फैंस, किसी डीवा से कम नहीं थीं अभिनेत्री
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Sun, 01 Aug 2021 09:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
जेनिफर मिस्त्री
- फोटो : जेनिफर मिस्त्री
Link Copied
तारक मेहता का उल्टा चश्मा टेलीविजन पर बीते कई सैलून से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस सीरियल में काम करने वाले कलाकार बेहद मशहूर हैं, लेकिन दर्शक उन्हें उनके किरदार के नाम से ही जानते हैं। दयाबेन, अंजली, माधवी, कोमल, रोशन और बबीता जी को दर्शकों का खूब प्यार मिलता है। शो के सितारे अपनी कॉमेडी से अपने दर्शकों को गुदगुदाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। वहीं, टीआरपी के मामले में भी तारक मेहता का उल्टा चश्मा टॉप 10 में हमेशा अपनी जगह कायम रखता है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर कोई इस कॉमेडी शो का दीवाना है।
अभी हाल ही में तारक मेहता का उल्टा चश्मा की मिसेज रोशन सोढ़ी उर्फ अभिनेत्री जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने अपने शुरूआती दिनों की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में जेनिफर पहचानी को पहचानना बेहद मुश्किल हो रहा है। अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने यंग टाइम की कुछ तस्वीरें साझा की, जिसमें उन्होंने अपनी सबसे अच्छी दोस्त को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं हैं।
2 of 5
जेनिफर मिस्त्री
- फोटो : जेनिफर मिस्त्री
बता दें कि अभिनेत्री की ये सबसे अच्छी दोस्त अब उनके ही कजिन भाई की पत्नी है। अभिनेत्री ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'हमने न केवल अपना पूरा बचपन एक साथ बिताया, और अब ये मेरी कजिन की वाइफ है। हमने जो कुछ भी किया उसकी बहुत सी अच्छी यादें हैं- चाहे वो मेरी सनी पर बरगी या सदर हो या नवनीता में शाम 5 बजे खाना। या कॉफी हाउस/अन्ना के कैफे में खाना....भुक्कड़ की तरह पेस्ट्री और पेटिस खाना, अपनी बहन को हर दिन बेवकूफ बनाना और चाय बनाने के लिए उसे दंड देना। '
3 of 5
जेनिफर मिस्त्री
- फोटो : Instagram
उन्होंने आगे लिखा, बहुत सारी चाय पीना। और हमारे कोड वर्ड (ईश) और अल्टी पुल्टी भाषा। सबसे अच्छे एपिसोड तब थे जब मैं हर महीने मेनका की आवाज में फोन करते थे और आपके सख्त दादाजी को बेवकूफ बनाता थे।'
जेनिफ का शो में ग्लैमरस अंदाज तो देखने को नहीं मिलता, लेकिन उनके इंस्टाग्राम की तस्वीरें कुछ और ही कहानी कहती है। शो में जेनिफर मिसेज सोढ़ी यानी रोशन का किरदार निभाती हैं। रोशन सिंह सोढ़ी की पत्नी और गोगी की मां की भूमिका निभाने वाली जेनिफर मिस्त्री अपने बचपन में भी काफी खूबसूरत थी।
बता दें कि फैंस जेनिफर के इस अवतार को देखकर काफी हैरान हैं। साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स फोटो पर कमेंट करते हुए उनकी तारीफ भी कर रहे हैं। बता दें कि जेनिफर हाल ही में तीन महीने के बाद तारक के सेट पर वापस लौटी हैं और अपने साथी कलाकारों के साथ शूटिंग के समय का आनंद ले रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।