टेलीविजन का मशहूर कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' बीते 14 साल से लोगों का मनोरंजन कर रहा है। शो में कलाकार दर्शकों के बीच इस तरह लोकप्रिय हो चुके हैं कि लोग इन्हें अपने परिवार का ही एक हिस्सा मानने लगे हैं। इस सीरियल के सभी कलाकार अपने किरदार में इस तरह डूब चुके हैं कि दर्शक इन्हें उनके असली नाम से नहीं बल्कि इनके किरदारों के नाम से जानता है। हालांकि, पिछले काफी समय में इस शो को कई कलाकार छोड़कर जा चुके हैं। ऐसे में शो के मेकर्स के लिए सबसे बड़ा चैलेंज 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से लोगों को जोड़े रखना और किसी भी तरह से शो की टीआरपी को बचाना है। अब ऐसे में मेकर्स शो से गायब हुए सितारों को जल्द से जल्द वापस लाने की जद्दोजहद में लगे हुए हैं।
TMKOC: क्या पूरी होने जा रही है गोकुलधाम सोसायटी! मेकर्स ने मिसिंग किरदारों को कास्ट करने का उठाया बीड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तारक मेहता का उल्टा चश्मा का साथ बीते कुछ महीनों में कई लोगों ने छोड़ दिया है, जिसके बाद इसकी टीआरपी में काफी गिरावट दर्ज की गई थी। लेकिन पिछले हफ्ते यह शो टीआरपी की दौड़ में एक बार फिर टॉप 10 में शोज में शामिल हो गया है। ऐसे में मेकर्स के ऊपर इस रेटिंग को बरकरार रखने का खासा प्रेशर है, जिसके कारण वह कुछ भी करने को तैयार हैं। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार मेकर्स जल्द से जल्द शो से गायब हुए कैरेक्टर्स की वापसी कराने में लगे हुए हैं। जी हां, सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार, मेकर्स शो के मिसिंग कैरेक्टर्स को वापस लाने में जुट गए हैं। उनकी कोशिश है कि गोकुलधाम सोसायटी जल्द से जल्द कंप्लीट हो और पूरी टीम मिलकर दर्शकों का मनोरंजन करें।
Filmy Wrap: कल रिलीज होगा 'शहजादा' का ट्रेलर और राखी ने बॉयफ्रेंड आदिल से की शादी! पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
रिपोर्ट में यह तो दावा किया जा रहा है कि मेकर्स 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को टॉप 10 की लिस्ट में बरकरार रहे और ऐसा करने के लिए ही वह गोकुलधाम सोसायटी को पूरा करने में लगे हुए हैं। लेकिन उन रिपोर्ट्स में अभी यह साफ नहीं किया गया है कि ऐसा करने में मेकर्स को कितना समय लगेगा। लेकिन सामने आई खबरों के अनुसार लग रहा है कि मेकर्स नए एक्टर्स को कास्ट करने की परियोजना बना रहे हैं।
Kuttey Poster Controversy: सिनेमाघरों से पहले कोर्ट पहुंची अर्जुन कपूर की 'कुत्ते', पोस्टर से जुड़ा है विवाद
आपको बता दें, बीते कुछ समय में शो को कई कलाकार अलविदा कह चुके हैं। इन कलाकारों में शो में दया बेन का मुख्य किरदार निभाने वाली अभिनेत्री दिशा वकानी, तारक मेहता का किरदार निभाने वाले शैलेश और अंजली भाभी यानी नेहा मेहता भी शामिल हैं। दर्शकों को सभी के शो छोड़कर जाने से बहुत झटका लगा था। अभी हाल ही में शो के डायरेक्टर मालव राजदा ने भी इसे अलविदा कहा है।
Mission Majnu: सिद्धार्थ का पाकिस्तानी रूप देख बौखलाए पड़ोसी, ट्रोल कर बोले- आदाब, जनाब...बस बन गए PAK निवासी