फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TMKOC: 'तारक मेहता...' में 'स्प्लिट्सविला' फेम आराधना शर्मा की एंट्री, साझा किया अनुभव

Mon, 17 May 2021 10:09 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Mon, 17 May 2021 10:09 PM IST
सार

'एमटीवी स्प्लिट्सविला एक्स 2' स्टार आराधना शर्मा 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो में एक डिटेक्टिव के किरदार में नजर आ रही हैं। इस शो में वह गुंडों के एक गैंग के लिए काम कर रही हैं।

विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: Splitsvilla contestant aradhana sharma to play role in TMKOC
'तारक मेहता' में अराधना शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

'एमटीवी स्प्लिट्सविला एक्स 2' स्टार आराधना शर्मा 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो में एक डिटेक्टिव के किरदार में नजर आ रही हैं। इस शो में वह गुंडों के एक गैंग के लिए काम कर रही हैं। बता दें कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा में इन दिनों दवाईयों की कालाबाजारी पर फोकस किया जा रहा है। पोपटलाल दवाईयों की कालाबाजारी खत्म करने के मिशन पर निकले हैं। इसके लिए वो एक रिजॉर्ट में ठहरे हैं। इसी बीच शो में कई नई एंट्री भी हुई हैं। 



आराधना शर्मा इस शो में रूम सर्विस स्टाफ की मेंबर हैं। हाल ही उन्होंने शो के लिए शूटिंग शुरू की है। शो में जेठालाल का किरदार निभाने वालीं दिलीप जोशी से मिलकर वह खुशी से फूली नहीं समाईं। हाल ही में एक इंटरव्यू में आराधना शर्मा ने बताया था कि वह उनके लिए फैन मोमेंट था। 

View this post on Instagram

A post shared by Aradhana Sharma (@aradhanasharmaofficial)

View this post on Instagram

A post shared by Aradhana Sharma (@aradhanasharmaofficial)



आराधना शर्मा 'स्प्लिट्सविला 12' में नजर आई थीं। इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, आराधना शर्मा एक मॉडल और डांसर भी हैं। वह कई फैशन शोज में नजर आ चुकी हैं।

बता दें कि आराधना शर्मा का जन्म रांची, झारखंड में हुआ था और परवरिश पुणे में हुई है। आराधना शर्मा 'डांस इंडिया डांस 6' में नजर आ चुकी हैं। उस सीजन में वह टॉप 36 डांसर्स में शामिल थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed