फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के ‘गोगी’ को मिली जान से मारने की धमकी, दर्ज कराई शिकायत

Fri, 30 Oct 2020 10:27 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 30 Oct 2020 10:27 AM IST
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Gogi Aka Samay Shah gets life threat files police complaint
समय शाह - फोटो : instagram/samayshah_5

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में गोगी का किरदार निभाने वाले टीवी अभिनेता समय शाह को जान से मारने की धमकी मिली है। जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। यह घटना समय शाह के बोरीवली स्थित बिल्डिंग के पास हुई।

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Gogi Aka Samay Shah gets life threat files police complaint
समय शाह - फोटो : instagram/samayshah_5

कुछ लड़कों ने समय शाह के साथ बदसलूकी की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। अभी तक उन बदमाश लड़कों की पहचान नहीं हो पाई है। बिल्डिंग की सीसीटीवी फुटेज मिल गई है जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुटी है। वारदात 27 अक्तूबर की है। यह तीसरी बार है जब समय शाह को गुंडों ने धमकाया है।  

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Gogi Aka Samay Shah gets life threat files police complaint
सीसीटीवी फुटेज की एक तस्वीर - फोटो : instagram/samayshah_5

समय ने बोरीवली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सीसीटीवी फुटेज की तस्वीर साझा की है जिसमें एक बदमाश नजर आ रहा है। इसके साथ समय ने उस रात को खुद के साथ हुई पूरी वारदात बताई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Gogi Aka Samay Shah gets life threat files police complaint
समय शाह - फोटो : instagram/samayshah_5

समय शाह ने लिखा- ‘दो दिन पहले यह आदमी मेरी बिल्डिंग में आया और बिना किसी कारण के वह मुझे गालियां देने लगा। मुझे नहीं पता वह कौन है। मुझे गालियां देने के पीछे उसकी क्या वजह है? उसने मुझे धमकी दी कि वह मुझे मार देगा। जो लोग भी मुझसे प्यार करते हैं मैं उनके साथ यह जानकारी साझा कर रहा हूं। मुझे लगता है कि अगर मेरे साथ कुछ हो जाता है तो यह मेरे और मेरे परिवार के लिए ठीक रहेगा। धन्यवाद।‘

विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Gogi Aka Samay Shah gets life threat files police complaint
समय शाह - फोटो : instagram/samayshah_5

समय शाह ने एक वेबसाइट से बातचीत में कहा कि ‘रात के लगभग साढ़े आठ बज रहे थे जब मैं शूटिंग खत्म करने के बाद अपनी बिल्डिंग पर पहुंचा। एक शख्स अचानक मेरे पास आया और बिना किसी वजह के मुझे गालियां देने लगा। उस घटना के बाद से मैं बहुत परेशान हूं।‘ समय शाह की मां ने बताया कि ‘15 दिन में तीसरी बार उसके साथ ऐसा हुआ है।‘

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed