फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीर: 'तारक मेहता' फेम निधि भानुशाली ने दिखाया दिलकश अंदाज, फैंस बोले- तू बदल गई रे

Mon, 07 Jun 2021 04:26 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Mon, 07 Jun 2021 04:26 PM IST
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah' fame Nidhi Bhanushali aka Sonu sizzles in pics
निधि भानुशाली - फोटो : निधि भानुशाली

टीवी के बहुचर्चित शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछल कई सालों से दर्शकों के चेहरे पर अपने अभिनय से मुस्कान बिखेर रहा है। इस धारावाहिक में काम करने वाला हर कलाकार दर्शकों के दिलों पर राज करता है। फिर वो इस सीरियल में काम करता हो या फिर इसे छोड़ चुका हो। ऐसी ही एक कलाकार हैं निधि भानुशाली, जो पहले शो में सोनू का किरदार निभाती थीं। निधि अब शो को अलविदा कह चुकी हैं। शो छोड़ने के बाद उनका अंदाज बिलकुल बदल गया है। निधि ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो बिकिनी अवतार में हैं। वीडियों में निधि ने पहले तो एक पीले रंग का टॉप पहना हुआ था और अगले ही पल वो जलपरी बन बिकिनी पहन पानी में तैरती नजर आ रहीं हैं। इन तस्वीरों में निधि बेहद ही प्यारी और खूबसूरत नजर आ रही हैं। निधि के फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। निधि भानुशाली को देखकर यही लग रहा है कि वो काफी एडवेंचरस हैं।



सोशल मीडिया पर फैंस कर रहे हैं कमेंट 
निधि भानुशाली ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'खुशिया हैं... जंगल के बीच में।' इसके अलावा उन्होंने अपने फ्यूरी वाले दोस्त, जंगल में एक प्यारा सा पपी को गले लगाते हुए एक तस्वीर भी पोस्ट की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों के साथ लिखा, "हम आसमान को बदलते हुए देखते हैं, हमें हमारे बदलने की याद दिलाता है। निधि की हर अदा फैंस को पसंद आ रही है। कई फैंस कह रहे हैं कि 'भिड़े' की बेटी 'सोनू' काफी बदल गई हैं। बता दें, बीते दिन उनका एक वीडियो खूब वायरल हुआ था, जिसमें वे जंगल के बीचों-बीच बिकिनी में स्विमिंग करती नजर आई थीं।

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah' fame Nidhi Bhanushali aka Sonu sizzles in pics
निधि भानुशाली - फोटो : निधि भानुशाली

सोशल मीडिया पर फैंस ने निधि की पोस्ट पर कमेंट और लाइक्स की बौछार कर दी। कोई उन्हें हार्ट की इमोजी भेज रहा है तो कोई तारीफ कर रहा है। कुछ का मानना है कि निधि इस अवतार में सुपर हॉट लग रहीं है। वहीं एक यूजर ने लिखा, 'सोनू तू बदल गई रे। तो एक अन्य यूजर ने कहा, 'मिस यू इन TMKOC'.

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Nidhi Bhanushali (@_ninosaur)

 

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah' fame Nidhi Bhanushali aka Sonu sizzles in pics
निधि भानुशाली - फोटो : Instagram

बीते दिनों निधि ने अपने इंस्टाग्राम से एक वीडियो साझा किया। इसमें वह बिकनी पहनकर समंदर के बीच छलांग लगती हुई नजर आई। खास बात ये है कि सोनू के साथ उनका प्यारा डॉगी भी पानी में तैरते हुए दिखा। इस वीडियो को साझा करते हुए सोनू ने बताया है कि उनका डॉगी पहली बार स्विमिंग कर रहा है। फिलहाल, निधि भानुशाली तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल से बाहर है, लेकिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर वो अपने फैंस से जुड़ी रहती है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Nidhi Bhanushali (@_ninosaur)

विज्ञापन
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah' fame Nidhi Bhanushali aka Sonu sizzles in pics
निधि भानुशाली - फोटो : Instagram

कुछ वक्त पहले निधि का वजन थोड़ा बढ़ गया था, लेकिन अब कड़ी मेहनत से उन्होंने खुद को फिट कर लिया है।  फोटोज में आपको भी उनका ये नया लुक बहुत पसंद आएगा।  निधि ने भले ही शो को छोड़ दिया हो लेकिन उनके फैंस आज भी उन्हें उतना ही पसंद करते हैं। और सोशल मीडिया के जरिए उनपर जमकर प्यार लुटाते हैं।

विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah' fame Nidhi Bhanushali aka Sonu sizzles in pics
निधि भानुशाली - फोटो : Instagram

बता दें कि निधि भानुशाली 'तारक मेहता...' में आत्माराम भिड़े की बेटी सोनालिका यानि सोनू का किरदार निभाती थीं, सोनू टप्पू सेना की सबसे होशियार मेंबर है। अब इस किरदार को झील मेहता निभा रही हैं। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Nidhi Bhanushali (@_ninosaur)

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed