फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नाबालिग से रेप का मामला: पर्ल पुरी के गिरफ्तार होने से न्यायिक हिरासत में भेजे जाने तक, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

Mon, 07 Jun 2021 03:52 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: तान्या अरोड़ा Updated Mon, 07 Jun 2021 03:52 PM IST
विज्ञापन
Pearl V Puri Minor Rape Case: DCP Denied From Ekta Kapoor Post Says we Have All The Proofs All You need to know
पर्ल वी पुरी - फोटो : Instagram

बीते हफ्ते टेलीविजन जगत से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई, जिसने न सिर्फ प्रशंसकों को बल्कि टीवी जगत के कलाकारों को भी हैरान कर दिया। नागिन 3 के अभिनेता पर्ल वी पुरी को शुक्रवार की शाम एक नाबालिग लड़की के साथ कथित रूप से रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद कई कलाकारों ने सोशल मीडिया पर पर्ल के साथ तस्वीर लगाकर उनका समर्थन किया और #istandwithpurl का ट्रेंड शुरू कर दिया। लेकिन वहीं पुलिस की तरफ से कई ऐसे पुख्ता सुबूत मिले हैं, जिससे इस अभिनेता के निर्दोष होने पर सवाल खड़े हो गए हैं। केस में अब तक क्या-क्या हुआ आगे की खबर में जानिए...



डीसीपी ने कहा अभिनेता के खिलाफ सबूत मिले हैं
इस मामले में वसई पुलिस के सीनियर अधिकारी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने बताया कि पर्ल वी पुरी पर लगे आरोप झूठे नहीं हैं। पीड़िता के पिता ने वर्सोवा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग बेटी यौन उत्पीड़न का शिकार हुई है। पुलिस ने कहा जब मामले की जांच की गई तो उनका नाम सामने आया है और उनके खिलाफ सबूत भी हैं। इस आधार पर ही अभिनेता को गिरफ्तार किया गया है। 

Pearl V Puri Minor Rape Case: DCP Denied From Ekta Kapoor Post Says we Have All The Proofs All You need to know
पर्ल वी पुरी - फोटो : Instagram

पुलिस ने इस कॉन्फ्रेंस में ये भी बताया कि उन्होंने मेडिकल जांच की है और वसई पुलिस के सीनियर अधिकारी ने कहा इस अभिनेता पर लगाए गए रेप के आरोपों को साबित करने के लिए पीड़िता के पास सुबूत और गवाह दोनों हैं। उन्होंने इन सभी आरोपों को जांच पड़ताल के बाद सही बताया।

Pearl V Puri Minor Rape Case: DCP Denied From Ekta Kapoor Post Says we Have All The Proofs All You need to know
एकता कपूर - फोटो : Instagram

एकता कपूर ने किया था पर्ल का समर्थन
एकता कपूर ने इस खबर के बाद अपने सोशल मीडिया पर नागिन 3 अभिनेता के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए उनका बचाव किया था। इस पोस्ट में निर्माता ने ये दावा किया था कि लड़की की मां से उनकी फोन पर बातचीत हुई थी। लड़की की मां ने अपने पति के द्वारा पर्ल वी पुरी पर लगाए गए इन सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि वो पिछले 3 साल से वो अपने पति और बेटी से अलग अपनी मां के साथ रह रहीं हैं। इसके अलावा एकता कपूर ने इस पोस्ट में ये भी लिखा कि अभिनेता के खिलाफ आरोप झूठे हैं और पिता अपने बच्चे को उसकी मां से दूर रखने के लिए 'कहानियां' बना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pearl V Puri Minor Rape Case: DCP Denied From Ekta Kapoor Post Says we Have All The Proofs All You need to know
करिश्मा तन्ना, इशिता दत्ता सेठ - फोटो : Instagram

टीवी के अन्य कलाकारों से भी मिला सहयोग

इस खबर ने पूरी टेलीविजन इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया है। इस बात पर कोई यकीन नहीं कर पा रहा था कि पर्ल ऐसी हरकत कर सकते हैं। इस मामले में पर्ल वी पुरी को टेलीविजन के कलाकारों से भी पूरा सहयोग मिला और अनीता हसनंदानी, अर्जुन बिजलानी, निया शर्मा, क्रिस्टल डिसूजा, रिद्धिमा पंडित, इशिता दत्ता सहित कई कलाकारों ने सोशल मीडिया पर इस अभिनेता के साथ तस्वीर साझा की और उनका सहयोग किया। कथित तौर पर पर्ल की गर्लफ्रेंड मानी जाने वाली करिश्मा तन्ना ने तो ये पोस्ट करते हुए  कैप्शन में लिखा कि उन्हें जमानत मिल गई है।

विज्ञापन
Pearl V Puri Minor Rape Case: DCP Denied From Ekta Kapoor Post Says we Have All The Proofs All You need to know
पर्ल वी पुरी - फोटो : Instagram

अभी पुलिस हिरासत में हैं पर्ल वी पुरी

शुक्रवार को गिरफ्तार करने के बाद शनिवार की देर शाम उन्हें न्यायालय में पेश किया गया जहां वसई सत्र की न्यायधीश द्वारा पर्ल वी पुरी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed