फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TMKOC: तारक मेहता... की सोनू हो गईं बेहद खूबसूरत, एक्टिंग छोड़ अब ये काम कर रही हैं झील मेहता

Wed, 29 Dec 2021 10:07 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Wed, 29 Dec 2021 10:07 PM IST
विज्ञापन
taarak mehta ka ooltah chashmah fame jheel Mehta Jheel Mehta left acting now became a makeup artist
झील मेहता - फोटो : jheel mehta instagram

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ टीवी का कॉमेडी सीरियल है, जो सालों से फैंस को हंसा रहा है। इस सीरियल में गोकुलधाम सोसायटी में रहने वाले लोगों की मजेदार कहानी दिखाई जाती है, जिसमें हर कोई मिल जुलकर रहता है। इस सीरियल को फैंस जितना पसंद करते हैं उतना ही इसमें नजर आने वाले कलाकारों पर भी प्यार लुटाया जाता है। तभी तो बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता से लेकर दिलीप जोशी (जेठालाल, किरदार) तक हर कोई सोशल मीडिया पर छाए रहे हैं। इस सीरियल में झील मेहता को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया था, जो लंबे समय तक सोनू के किरदार में नजर आई थीं।

झील मेहता ने काफी समय पहले ही ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को अलविदा कह दिया था, जिसके बाद इस सीरियल में सोनू के किरदार के लिए निधि भानुशाली ने एंट्री की। आज हम आपको झील मेहता के बारे में बताते हैं, जो अब एक्टिंग नहीं बल्कि कुछ और ही कर रही हैं।  

taarak mehta ka ooltah chashmah fame jheel Mehta Jheel Mehta left acting now became a makeup artist
झील मेहता - फोटो : jheel mehta instagram

क्या करती हैं झील मेहता?
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में झील मेहता को दर्शकों का काफी प्यार मिला था। उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट ही दर्शकों का दिल जीत लिया था और इसी वजह से जब झील ने इस सीरियल को अलविदा कहा, तब फैंस नाखुश हुए थे। हालांकि, कुछ समय पहले झील ने कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिससे उनके नए प्रोफेशन के बारे में जानकारी मिली।

taarak mehta ka ooltah chashmah fame jheel Mehta Jheel Mehta left acting now became a makeup artist
झील मेहता - फोटो : jheel mehta instagram

मेकअप आर्टिस्ट बनीं झील
झील मेहता ने एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह दिया है और ये जानकारी उनके पोस्ट के जरिए ही मिली है। अपने पोस्ट में झील लोगों का मेकअप करती नजर आई थीं, जिससे साफ हुआ कि अब वह मेकअप आर्टिस्ट बन गई हैं और उन्होंने इसी फील्ड को अपना बना लिया है। झील मेहता की मां भी एक मेकअप आर्टिस्ट हैं। मेकअप आर्टिस्ट होने के अलावा, वह एक निजी ई-कॉमर्स कंपनी में बतौर सोशल मीडिया एग्जीक्यूटिव काम कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
taarak mehta ka ooltah chashmah fame jheel Mehta Jheel Mehta left acting now became a makeup artist
झील मेहता - फोटो : jheel mehta instagram

क्यों कहा शो को अलविदा?
झील मेहता ने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में लगभग चार साल काम किया है और उनकी एक्टिंग को काफी पसंद भी किया गया था। हालांकि, उन्होंने अपनी पढ़ाई के लिए इस सीरियल को छोड़ दिया था। झील मेहता ने अपनी 10वीं की परीक्षा के लिए शो को अलविदा कह दिया था।

विज्ञापन
taarak mehta ka ooltah chashmah fame jheel Mehta Jheel Mehta left acting now became a makeup artist
झील मेहता - फोटो : jheel mehta instagram

झील मेहता का बदला लुक
झील मेहता का लुक अब काफी ज्यादा बदल गया है। वह सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिसमें वह पहले से भी ज्यादा खूबसूरत नजर आती हैं। उनकी तस्वीरों पर फैंस ढेर सारा प्यार लुटाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed