{"_id":"5b3b0fb74f1c1bfb168b456e","slug":"taarak-mehta-ka-ooltah-chashmah-fame-disha-vakani-may-not-return-to-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में नहीं लौटेंगी दया बेन, सोशल मीडिया पर बयां की तकलीफ ","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में नहीं लौटेंगी दया बेन, सोशल मीडिया पर बयां की तकलीफ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 03 Jul 2018 04:52 PM IST
विज्ञापन
Disha Vakani
पिछले 10 साल से टीवी दर्शकों के दिल पर राज कर रहे शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के मेकर्स और फैंस के लिए बुरी खबर है। शो में 'दया बेन' का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी मैटर्निटी लीव खत्म होने के बाद भी शो में वापसी नहीं करेंगी। इसका इशारा उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दिया है।
Trending Videos
Disha Vakani
इंस्टाग्राम पर शो की अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए दिशा वकानी ने लिखा, 'हर कोई मुझे शो में वापस आने के लिए कह रहा है, खासकर आप लोग। मैं शो को बहुत मिस कर रही हूं। मैं शो में आना चाहती हूं मगर 'हालात' साथ नहीं दे रहे हैं। मुझे समझने और मेरा साथ देने के लिए शुक्रिया। तारक मेहता का उल्टा चश्मा देखते रहें और उसे प्यार करते रहें।'
A post shared by Disha Vakani (@disha.vakani) on
Disha Vakani
हाल ही में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने 2500 एपिसोड्स पूरे किए हैं। यह देश का सबसे लंबा चलने वाला कॉमेडी शो बन गया है। शो की कास्ट और क्रू ने सेट पर केक काटकर इसका जश्न मनाया।
A post shared by Disha Vakani (@disha.vakani) on
विज्ञापन
विज्ञापन
Disha Vakani
दिशा ने साल 2015 में मुंबई के चार्टेड अकाउंटेंट मयूर पाडिया से शादी की थी। हाल ही में उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया है। ऐसे में कहा जा रहा है कि वह शादी के बाद निजी जिंदगी में काफी बिजी है और बच्चे को समय देना चाहती हैं। जिस वजह से शो में वापसी करना मुश्किल है।