तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले 13 सालों से लगातार अपने दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो का हर किरदार लोगों के दिल के काफी करीब है। साल 2008 में शुरू हुए इस शो ने हर कलाकार को घर-घर में पहचान दी। हर किरदार की तरह शो में एक और किरदार है जिसने न सिर्फ अपनी मासूमियत से लोगों का दिल जीता बल्कि वो बाघा बनकर घर-घर में लोकप्रिय हुए। जी हां हम बात कर रहे हैं तन्मय वेकारिया की। जो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बाघा की भूमिका निभा रहे हैं। लेकिन आपको बता दें कि इस भूमिका के लिए उन्हें कई पापड़ बेलने पड़े थे।
Taarak Mehta: बैंक की नौकरी छोड़ 'जेठालाल' की दुकान में काम करने आए बाघा, पहले निभाते थे छोटे-मोटे किरदार
छोटी-छोटी भूमिकाओं से की शुरुआत
बता दें कि तन्मय ने अपने करियर की शुरुआत छोटे-छोटे किरदारों के साथ की थी। उन्होंने इसी शो में इससे पहले ऑटो ड्राइवर, टैक्सी ड्राइवर, इंस्पेक्टर और टीचर का अलग-अलग किरदार निभाया। साल 2010 में उन्हें बाघा की भूमिका मिली जिसने उन्हें घर-घर में फेमस कर दिया। इस किरदार को करने के हामी भरना बाघा की जिंदगी का सबसे बेहतरीन निर्णय साबित हुआ। 13 साल के बाद आज भी वह अपने किरदार को बहुत ही बखूबी से निभा रहे हैं।
15 साल तक किया थिएटर
गुजरात के रहने वाले तन्मय वेकारिया ने 15 साल तक कई गुजराती थिएटर में काम किया। अपने पिता से विरासत में मिली इस अभिनय कला का इस्तेमाल बाघा उर्फ तन्मय ने बहुत ही बखूबी से किया। तन्मय ने अपने हर किरदार को इतनी सादगी और बारीकी से निभाया कि उन्हें देखने वाले बस देखते ही रह गए।
फिल्मों में भी किया काम
बता दें कि तन्मय ने इससे पहले फिल्मों और गुजराती सीरियल में अपना हुनर दिखा चुके हैं। वह गुजराती कॉमेडी नाटक 'घर घर नी वात' में काम किया था। इसके अलावा वो साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म समय चक्र टाइम स्लॉट में भी नजर आ चुके हैं।
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बाघा की भूमिका निभाने वाले तन्मय वेकारिया जेठालाल के खास बने हुए हैं। जोकि जेठालाल की दुकान में काम करने वाले नंदू काका का रिश्तेदार है। इस शो में उनकी भूमिका को काफी पसंद किया जाता है। बाघा का ना सिर्फ बोलचाल का एक तरीका है बल्कि उनका एक अलग ही अंदाज है।