बिग बॉस ओटीटी इस हफ्ते खत्म हो जाएगा और लोगों को पांच सदस्यों दिव्या अग्रवाल, प्रतीक सहजपाल, शमिता शेट्टी, राकेश बापट और निशांत भट्ट में से कोई एक अपना विजेता मिल जाएगा। लेकिन-लेकिन जैसे-जैसे बिग बॉस ओटीटी अपने अंतिम पड़ाव की तरफ पहुंच रहा है। वैसे-वैसे बिग बॉस 15 में प्रतियोगी के तौर पर कई सितारों के नाम सामने आ रहे हैं। हालांकि अब तक इनमें से किसी भी खिलाड़ी ने इस बात पर मुहर नहीं लगाई है कि वो बिग बॉस 15 का हिस्सा होंगे या नही।
Bigg Bos 15: रूबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला के नक्शे कदम पर इंद्रनील सेन गुप्ता और बरखा बिष्ट, ले सकते हैं शो में एंट्री
अभिनव शुक्ला ने किया था खुलासा
बिग बॉस 14 में अभिनव शुक्ला और रूबीना दिलैक को एक स्ट्रॉंग कंटेस्टेंट के साथ-साथ एक बहुत ही खूबसूरत जोड़ी के रूप में भी लोगों ने खूब प्यार दिया था। लेकिन अभिनव ने एक सीक्रेट टास्क के दौरान अपनी टूटती शादी पर खुलासा करके हर किसी को चौका दिया था। अभिनव ने बताया था कि बिग बॉस में आने से पहले वो दोनों तलाक लेने का मन बना चुके थे। लेकिन बिग बॉस में हिस्सा लेकर वो अपनी शादी को एक और मौका देना चाहते थे।
रूबीना-अभिनव के नक्शे कदम पर बरखा-इंद्रनील
इस शो ने रूबीना दिलाइक और अभिनव शुक्ला के रिश्ते को एक नया जीवनदान दिया। जिसके बाद अब रिपोर्ट्स की माने तो उन्हीं के नक्शे कदम पर चलते दिखेंगे बरखा बिष्ट और इंद्रनील सेन गुप्ता। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये दोनों भी अपनी शादी को एक और मौका देना चाहते हैं। हालांकि इस बात पर अभी तक दोनों की तरफ से कोई मुहर नहीं लगी है।
6 महीने से एक-दूसरे से रह रहे थे दूर
रिपोर्ट्स के मुताबिक इंद्रनील और बरखा पिछले कुछ समय से एक दूसरे से अलग रह रहे हैं। उनके अलग होने के बाद इंडस्ट्री में ये खबर तेज हो गई है कि दोनों सितारे एक दूसरे से दूर जा रहे हैं। खबरों की मानें तो कपल ने एक दूसरे से ब्रेक लेने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच चीजें ठीक नहीं चल रही हैं और दोनों अब एक दूसरे से दूर रहकर समय बिता रहे हैं। कहा जा रहा है कि दोनों के रिश्ते टूटने की वजह इंद्रनील का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर है। उनका नाम बंगाली अभिनेत्री ईशा साहा से जोड़ा जा रहा है और कहा जा रहा है कि इस रिश्ते के कारण ही इंद्रनील और बरखा में दूरी आ गई है।
बिग बॉस के लिए इन कलाकारों के नाम आए सामने
बिग बॉस 15 मेँ हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट्स के नामों को लेकर चर्चा हो रही है। कहा जा रहा है इस सीजन मेँ माहिका शर्मा, रीम समीर, सिंबा नागपाल, सनाया ईरानी, अमित टंडन, अनुषा दांडेकर, अर्जुन बिजलानी, दिशा वकानी, टीना दत्ता और मानव गोहिल सहित कई सेलेब्स हिस्सा ले सकते हैं। सलमान खान इस सीजन के होस्ट होंगे। अब इस शो मेँ कौन-कौन नजर आएगा इसका खुलासा तो 3 अक्टूबर को ही होगा।