चार-पांच महीने के कड़े मुकाबले के बाद आखिरकार डांसिंग रिएलिटी शो सुपर डांसर चैप्टर-3 को अपना विनर मिल गया। रविवार को हुए फाइनल मुकाबले में कोलकाता की रहने वाली 6 साल की रूपसा बताब्याल ने सुपर डांसर चैप्टर-3 का खिताब जीत लिया। इस जीत के साथ ही रूपसा को 15 लाख रूपये का इनाम भी दिया गया है।
2 of 7
Rupsa Batabyal
- फोटो : instagram
अपनी जीत पर रूपसा ने कहा कि, ‘सुपर डांसर चैप्टर 3 की ट्रॉफी जीतकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। मैं डांसिंग आगे भी जारी रखूंगी क्योंकि मुझे यह पसंद है। अब मैं अपने घर, कोलकाता जाकर पूरे परिवार के साथ सेलिब्रेट करूंगी’।
3 of 7
Super Dancer Chapter 3
- फोटो : twitter
इस मुकाबले में मुंबई के तेजस वर्मा रनर अप रहे। ग्रैंड फिनाले में प्रतियोगियों और उनके गुरुओं ने मंच पर एक आखिरी बार इस रात को यादगार बनाने के लिए परफॉर्मेंस दी। इस मौके पर जज अनुराग बासु, शिल्पा शेट्टी और गीता कपूर के साथ शो के होस्ट रित्विक धनजानी और टीआरपी मामा(परितोष त्रिपाठी) मौजूद थे।
4 of 7
Super Dancer Chapter 3
- फोटो : twitter
ग्रैंड फिनाले की रात को और खूबसूरत बनाने के लिए शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने पहली बार स्टेज पर भरतनट्यम किया। वहीं सपना बनकर पहुंचे कृष्णा अभिषेक ने अपनी कॉमेडी से लोगों को खूब हंसाया। साथ ही इस मौके पर धर्मेंद्र और राघव मौजूद थे।
5 of 7
Super Dancer Chapter 3
- फोटो : twitter
कड़ी टक्कर के बाद सुपर डांसर चैप्टर 3 को उसके टॉप-5 कंटेस्टेंट्स मिले थे। इसमें जयश्री, तेजस, रूप्सा, सक्षम और गौरव का नाम शामिल रहे। टॉप-5 फाइलिस्ट ने अपनी डांस परफॉर्मेंस से दर्शकों और जज का दिल जीता। सभी फाइनलिस्ट्स को एक-एक लाख रुपए की इनाम राशि दी गई।