कॉमेडी की दुनिया का नंबर वन शो 'द कपिल शर्मा शो' में इस बार अलग-अलग चेहरे नजर आ रहे हैं। शो में अगर किसी की कमी खल रही है तो वो है गुत्थी और डॉक्टर मशहूर गुलाटी जैसे यादगार रोल करने वाले एक्टर और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की। गौरतलब है सुनील दोबारा कपिल शर्मा के शो में नजर आने वाले हैं। जी हां, लेकिन इस बार वह गुत्थी या डॉक्टर मशहूर गुलाटी बनकर नहीं बल्कि नये अंदाज में आ रहे हैं...
अगर यह कहा जाए कि गुत्थी और गुलाटी के हसौड़े किरदार ने कपिल के शो में चार चांद लगाए हुए थे तो गलत नहीं होगा। सुनील ने इन दोनों किरदारों में जान फूंक डाली थी। यही वजह है कि आज वह सेलिब्रिटीज की गिनती में आते हैं। इन दो किरदारों को कर सुनील की किस्मत भी चमक चुकी है। खबर है कि वह कपिल के शो में आएंगे तो जरूर लेकिन किसी किरदार में नहीं बल्कि बतौर सेलिब्रिटी वह इस शो का हिस्सा बनेंगे।
3 of 5
Sunil Grover, Salman Khan
इसकी शुरुआत दरअसल ऐसे हो रही है कि सुनील बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान की फिल्म 'भारत' में बड़े रोल में नजर आने वाले हैं। ऐसे में शो में फिल्म की प्रमोशन के लिए स्टारकास्ट की लिस्ट में सुनील ग्रोवर का भी नाम शामिल है। इस दौरान सलमान और कटरीना कैफ भी सुनील के साथ शो में नजर आएंगे।
सुनील के शो 'कानपुर वाले खुरानाज' के बंद होने के बाद खबर फैल रही थी कि अब वह कपिल के शो में बतौर कॉमेडियन एंट्री करेंगे, लेकिन शो की टीम के हवाले से यह खबर आई थी कि शो को कुछ दिनों के लिए इसलिए बंद कर दिया गया है क्योंकि सुनील फिल्म 'भारत' में बिजी हो गए हैं। ऐसे में बाकी के एपिसोड को शूट कर शो को जल्द ही ऑन एयर किया जाएगा। वहीं, सुनील की बढ़ती लोकप्रियता का फायदा कपिल शर्मा भी अपने शो में उनकी एंट्री करके उठा सकते हैं।
5 of 5
Sunil Grover Will Not Quit The Show
इससे पहले एक इंटरव्यू में कपिल शर्मा ने उम्मीद जताई थी कि सुनील उनके शो में वापसी कर सकते हैं। कपिल ने कहा था 'मैं उनसे मिला हूं और उनके साथ मैंने शो का कॉन्सेप्ट भी शेयर किया था, उन्होंने अपनी कमिटमेंट्स के बारे में बताया था लेकिन हमें अपना शो दीवाली तक शुरू करना है, फिल्मों की कमिटमेंट्स अक्सर 30-40 दिनों की होती है, अपने बिजी शेड्यूल से फ्री होते ही वे हमारे शो को जॉइन कर सकते हैं।'