कपिल शर्मा के शो में उनकी पत्नी का किरदार निभाकर मशहूर हुईं एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती को असल जिंदगी में भी फैंस 'कपिल की पत्नी' नाम से ही संबोधित करते हैं। जून 2016 में सुमोना उस वक्त चर्चा में आईं जब शो के सेट से एक वीडियो सामने आया, जिसमें वो स्मोकिंग कर रही थीं। वीडियो के सामने आने के बाद उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया था। अब करीब 2 साल बाद सुमोना ने इस पर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा है।
प्रियंका चोपड़ा से पहले ये टीवी एक्ट्रेस भी स्मोकिंग करते हुई थीं ट्रोल, तुरंत लिया था बड़ा फैसला
सुमोना भले ही पहले स्मोकिंग की आदी रही हों लेकिन अब वो सिगरेट को पूरी तरह छोड़ चुकी हैं हालांकि उनके लिए ऐसा करना आसान नहीं था। सुमोना ने बताया कि 'करीब 2 साल पहले, मेरे एक दोस्त के जन्मदिन पर मैंने स्मोकिंग छोड़ने का फैसला किया।'
A post shared by Sumona Chakravarti (@sumonachakravarti) on
सुमोना आगे कहती हैं कि 'स्मोकिंगं छोड़ना काफी मुश्किल होता है जब तक आप नहीं छोड़ते। बाद में यह आसान था। मैं यह आपसे क्यों शेयर कर रही हूं? क्योंकि मैं एक एक्टर हूं और लोग मुझे फॉलो करते हैं। पसंद करते हैं। प्यार करते हैं। आलोचना करते हैं। तारीफें करते हैं। उम्मीद है कि इससे कुछ लोगों को प्रेरणा मिलेगी।'
सुमोना फिलहाल द कपिल शर्मा शो में भूरी का किरदार निभा रही हैं। सुमोना और कपिल ने साथ में कई शोज किए हैं और अपनी कॉमेडी से दर्शकों को लोट-पोट किया है। सुमोना ने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट आमिर खान और मनीषा कोइराला की फिल्म मन (1999) से की थी। उस वक्त सुमोना की उम्र महज 10 साल थी। साल 2011 में एकता कपूर के सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं में नताशा के किरदार से उन्हें बड़ी पहचान मिली।