फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sumbul Touqeer Khan: करियर में कई चुनौतियों का सामना कर चुकी हैं सुंबुल, इस शख्स से इमली ने सीखा स्वतंत्र होना

Tue, 17 Oct 2023 04:31 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 17 Oct 2023 04:31 PM IST
विज्ञापन
Sumbul Touqeer Khan Bigg Boss 16 Fame Imlie and Kavya Actress Calls her decision of becoming an actor a risk
सुंबुल तौकीर खान - फोटो : Social Media
'स्टार प्लस' के मशहूर सीरियल 'इमली' से घर-घर में पहचान बनाने वाली सुंबुल तौकीर खान आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वह न केवल एक काबिल अभिनेत्री हैं, बल्कि एक शानदार इंसान भी हैं। छोटी सी उम्र में अपने कौशल के दम पर सुंबुल ने बहुत कुछ हासिल किया है और कई लोगों की बोलती बंद की है। फिर चाहे वह 'बिग बॉस 16' का घर हो या फिर बाहरी दुनिया वह अपने लिए खड़े होना बखूबी जानती हैं। इन दिनों वह एक बार फिर टीवी की दुनिया में 'काव्या: एक जज्बा एक जुनून' से कमबैक कर चुकी हैं। इस बीच हाल ही में अभिनेत्री ने अपने करियर को लेकर कई खुलासे किए।
Sumbul Touqeer Khan Bigg Boss 16 Fame Imlie and Kavya Actress Calls her decision of becoming an actor a risk
सुंबुल तौकीर खान - फोटो : social media

सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' के घर में कैद होकर खूब धमाल मचाने वाली सुंबुल तौकीर खान इस समय सोनी टीवी पर प्रसारित हो रहे शो 'काव्या: एक जज्बा एक जुनून' में नजर आ रही हैं। यूं तो आज के समय में सुंबुल अपने अभिनय के लिए खूब वाहवाही बटोरती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह मुकाम हासिल करने के लिए उन्हें बहुत पापड़ बेलने पड़े थे। हाल ही में, मीडिया संस्थान द फ्री प्रेस जर्नल को दिए एक इंटरव्यू में अभिनेत्री ने बचपन की कठिनाइयों के बारे में बात की और बताया कि कैसे उनके पिता ने उनकी परवरिश की है। इतना ही नहीं सुंबुल का मानना है कि उन्होंने अभिनय को अपना पेशा चुनकर एक रिस्क उठाया था।   

Sumbul Touqeer Khan Bigg Boss 16 Fame Imlie and Kavya Actress Calls her decision of becoming an actor a risk
सुंबुल तौकीर खान - फोटो : social media

इस इंटरव्यू में जब सुंबुल से पूछा गया कि उन्हें अपने अब तक के करियर के बारे में क्या लगता है और वह किस तरह से इसे देखती हैं? तो इसके जवाब में सुंबुल तौकीर खान ने कहा कि, 'जल्द ही मुझे इंडस्ट्री में 10 साल पूरे हो जाएंगे और मैं अपने अब तक के सफर से बहुत संतुष्ट हूं क्योंकि इन वर्षों में यह काफी धीमा और स्थिर रहा है। मुझे लगता है कि मैंने अभिनेता बनने का जोखिम उठाया क्योंकि एक अभिनेता के जीवन में बहुत अनिश्चितता होती है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sumbul Touqeer Khan Bigg Boss 16 Fame Imlie and Kavya Actress Calls her decision of becoming an actor a risk
सुंबुल तौकीर खान - फोटो : social media

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए सुंबुल ने कहा, 'आपको कभी पता नहीं चलता कि आपके पास कब काम है और कब नहीं। आज मेरे पास काम है, लेकिन हो सकता है कल मेरे पास न हो। लेकिन क्या मैं यह जोखिम लेने के लिए तैयार हूं, क्योंकि मैं जानती हूं कि जब मेरा पिछला शो खत्म हुआ था, तो मुझे नहीं पता था कि मैं आगे क्या करूंगी या मुझे दोबारा काम कब मिलेगा। संघर्ष जारी रहा, फिर मुझे काम मिला और संघर्ष रुक गया। संघर्ष निरंतर है लेकिन मैं कभी हार नहीं मानूंगी।'

विज्ञापन
Sumbul Touqeer Khan Bigg Boss 16 Fame Imlie and Kavya Actress Calls her decision of becoming an actor a risk
सुंबुल तौकीर खान - फोटो : सोशल मीडिया
इस इंटरव्यू में आपकी प्यारी इमली ने इतनी छोटी सी उम्र में अपने स्वतंत्र और मजबूत होने के पीछे के कारण का भी खुलासा किया। अभिनेत्री ने बताया कि उनके ने अकेले ही उनका पालन-पोषण किया है। उन्होंने दो बेटियों की परवरिश की है, जो एक बहुत चुनौतीपूर्ण काम रहा है। ऐसे में अभिनेत्री के मुताबिक उन्होंने मजबूती से हर मुश्किल का सामना करना और स्वतंत्र रहना अपने पिता से सीखा है। उन्होंने तय कर लिया कि वह अपने पिता को कभी और परेशानी नहीं होने देंगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed