फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Social media: Sapna Choudhary was seen romancing with her husband on her terrace the romantic video went viral on the internet

सोशल मीडिया: पति संग खुल्लम- खुल्ला रोमांस करती नजर आईं सपना चौधरी, इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो

Fri, 06 May 2022 12:52 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 06 May 2022 12:52 PM IST
सार

बिग बॉस फेम सपना चौधरी आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों और वीडियोज को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। फैन फॉलोइंग के मामले में भी सपना बड़े-बड़े कलाकारों को टक्कर देती नजर आती हैं।

विज्ञापन
Social media: Sapna Choudhary was seen romancing with her husband on her terrace  the romantic video went viral on the internet
सपना चौधरी - फोटो : Instagram

विस्तार

अपने बेहतरीन गानों और शानदार डांस मूव्स के लिए मशहूर हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चाओं में बनी रहती हैं। बिग बॉस फेम सपना चौधरी आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों और वीडियोज को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। फैन फॉलोइंग के मामले में बड़े-बड़े कलाकारों को टक्कर देने वाली अभिनेत्री के फैंस भी उनके इस पोस्ट्स को ना सिर्फ पसंद करते हैं बल्कि बेसब्री से उनकी तस्वीरों और वीडियोज का इंतजार भी करते हैं।   

विज्ञापन

इसी क्रम में एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक नया वीडियो शेयर किया है। सामने आए इस वीडियो में सपना अपने पति वीर साहू संग रोमांस करती नजर आ रही हैं। शेयर किए गए इस वीडियो में सपना के पति वीर छत पर अकेले खड़े नजर आ रहे हैं। कुछ देर बाद वीडियो में सपना चौधरी की एंट्री होती है और अपने पति संग रोमांस करती दिखती है। पहाड़ों के बीच ढलते सूरज में रोमांस करते सपना-वीर का यह वीडियो एक्ट्रेस के फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)

 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, दिल की धड़कन। हाल ही में शेयर किए गए इस वीडियो पर सपना के फैंस जंकर प्यार लुटा रहे हैं। इसके साथ ही फैंस इस वीडियो पर लगातार कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, परफेक्ट जोड़ी। एक अन्य फैन ने लिखा, मेड फॉर इच अदर। वहीं एक और यूजर ने कमेंट किया, बेस्ट कपल। इसके साथ ही फैंस लगातार कमेंट्स कर सपना और उनके पति की इस वीडियो और उनकी जोड़ी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)

 

विज्ञापन

यह पहली बार नहीं है जब सपना ने इस तरह सबके सामने अपने पति के लिए अपना प्यार जाहिर किया हो। एक्ट्रेस ने इससे पहले अपने पति का नाम अपने हाथ पर लिखवाया था। इसके अलावा एक्ट्रेस आए दिन सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं। इससे पहले एक्ट्रेस ने ईद पर भी अपना एक डांस वीडियो फैंस के साथ शेयर किया था। इस वीडियो में सपना नीले रंग के आउटफिट  में डांस करती नजर आ रही थीं, जिसे फैंस ने जमकर पंसद किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed