फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नशे की हालत में मारपीट करने का लगा आरोप, अब सिद्धार्थ शुक्ला बोले- 'मुझ पर गुंडो ने हमला किया'

Sun, 13 Dec 2020 11:19 AM IST
Tanuja Yadav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 13 Dec 2020 11:19 AM IST
विज्ञापन
sidharth shukla accused for drunk driving actor claims that he was attacked by goons video viral
Sidharth Shukla - फोटो : Instagram

हाल ही में बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला अपना 40वां जन्मदिन मना रहे थे। सिद्धार्थ ने अपना 40वां जन्मदिन अपने करीबी दोस्तों के साथ मनाया। हालांकि ऐसी खबरें सामने आईं कि जन्मदिन के बाद सिद्धार्थ एक मुसीबत में फंस गए हैं। इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें सिद्धार्थ किसी से झगड़ा करते हुए नजर आ रहे हैं। 



इस वीडियो में सिद्धार्थ शुक्ला कुछ लोगों से बात करते हुए नजर आ रहे हैं और उन्हें बता रहे हैं कि जब वो घर वापस जा रहे थे तब कुछ लोगों ने उन पर हमला करने की कोशिश की।

sidharth shukla accused for drunk driving actor claims that he was attacked by goons video viral
sidharth shukla - फोटो : social media

इस वीडियो एक शख्स यह कहते हुए सुनाई दे रहा है कि सिद्धार्थ शुक्ला नशे की हालत में किसी को टक्कर मारी है और सिद्धार्थ यहां सफाई देते हुए कह रहे हैं कि उन्हें चाकू से डराया गया है। सूत्रों की माने तो सिद्धार्थ के स्टाफ से सिद्धार्थ के जीजा को किसी ने कॉल किया था और बताया था कि कुछ गुंडे सिद्धार्थ को परेशान कर रहे हैं। 

इसके बाद सिद्धार्थ के जीजा ने पड़ताल की तो कुछ लोग हाथ में चाकू लिए सिद्धार्थ को डरा रहे थे। जैसे-तैसे सिद्धार्थ और उनके जीजा वहां से निकलने में सफल हो गए। दोनों ने पास के स्थानीय पुलिस का रुख किया और उस आदमी के खिलाफ शिकायत की, जिसके बाद उसके गिरफ्तार कर लिया गया। 

sidharth shukla accused for drunk driving actor claims that he was attacked by goons video viral
sidharth shukla - फोटो : social media

हालांकि 12 दिसंबर यानि कल सिद्धार्थ शुक्ला का जन्मदिन था तो सोशल मीडिया पर उनको बधाई देने के मैसेज आए हुए थे। सिद्धार्थ ने अपने फैंस और अपने सेलिब्रिटी दोस्तों को जन्मदिन की बधाई देने पर धन्यवाद किया। सिद्धार्थ ने रश्मि देसाई, पारस छाबड़ा, माहिरा शर्मा और विशाल आदित्य सिंह को टैग किया और लिखा कि अब मैं आधिकारिक तौर पर 40 साल का हो गया हूं लेकिन बुड्ढा नहीं हुआ हूं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
sidharth shukla accused for drunk driving actor claims that he was attacked by goons video viral
सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज गिल - फोटो : Instagram

वहीं सिद्धार्थ के जन्मदिन पर शहनाज ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो साझा किया था। इस वीडियो में शहनाज के साथ सिद्धार्थ भी नजर आ रहे थे। वीडियो में शहनाज हंसते हुए कह रही हैं, 'हैप्पी बर्थडे सिद्धार्थ।' सिद्धार्थ वीडियो में थोड़े कंफ्यूज्ड नजर आते थे फिर शहनाज को रिप्लाई करते हुए कहा, 'ओके... अच्छा ऐसा है क्या, सही है... थैंक यू'। इस पर शहनाज भी उन्हें 'ओके' कह दिया।

विज्ञापन
sidharth shukla accused for drunk driving actor claims that he was attacked by goons video viral
सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल - फोटो : Social Media

गौरतलब है कि शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी ने बिग बॉस 13 में भी खूब धमाल मचाया था। इस दौरान ट्विटर पर #sidnaz भी खूब ट्रेंड करता रहता था। बिग बॉस के बाद दोनों को स्क्रीन पर साथ में पहली बार 'भुला दूंगा' गाने में देखा गया था। वहीं हाल ही में टोनी कक्कड़ के 'शोना शोना' में भी देखा गया। दोनों के इस गाने को भी खूब पसंद किया जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed