कई बार टीवी सीरियल में काम करते हुए कलाकारों की एक छवि बन जाती है। लोग उनकी पर्सनालिटी या लुक को असल जिंदगी से जोड़ने लगते हैं और उन्हें लगता है ये कलाकार रील और रियल लाइफ में एक जैसे हैं। सीरियल में बहू का किरदार निभाने वालीं ऐसी अभिनेत्रियों की तस्वीरें दिखाते हैं जो पर्दे के पीछे इतनी स्टाइलिश हैं कि अगर उन्हें असल जिंदगी में देख लें तो शायद एक बार को पहचान पाना मुश्किल हो।
2 of 6
हिना खान
- फोटो : instagram/realhinakhan
सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से हिना खान ने टीवी की दुनिया में डेब्यू किया था। शो हिट रहा। इसके साथ हिना के किरदार को भी खूब पसंद किया गया। पर्दे पर उन्होंने संस्कारी बहू और मां का किरदार निभाया लेकिन हिना खान असल जिदंगी में कितनी ग्लैमरस हैं ये बताने की जरूरत नहीं है। बिग बॉस में हिस्सा लेने के बाद से हिना का स्टाइलिश लुक सभी के सामने आया है। आज उनकी गिनती टीवी की ग्लैमरस और स्टाइलिश अभिनेत्रियों में होती है।
3 of 6
दिव्यांका त्रिपाठी
- फोटो : instagram/divyankatripathidahiya
दिव्यांका त्रिपाठी ने सीरियल 'ये है मोहब्बतें' से सभी का दिल जीत लिया। सीरियल में वह साड़ी में ही दिखीं हालांकि रियल लाइफ में उनका ग्लैमरस लुक देखते ही बनता है। रेड कार्पेट से लेकर विदेश में घूमने तक की बात हो, उनका स्टाइलिश अवतार ही दिखा है।
4 of 6
देवोलीना भट्टाचार्जी
- फोटो : instagram/devoleena
देवोलीना भट्टाचार्जी सीरियल साथ निभाना साथिया में 'गोपी बहू' का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुईं। सीरियल में उन्हें एक सीधी सादी बहू के रूप में ही देखा गया। बिग बॉस में जब देवोलीना ने हिस्सा लिया तो उनका कहना था कि वे अपनी इमेज बदलना चाहती हैं और इसमें वे कामयाब भी रहीं। देवोलीना टीवी की स्टाइलिश अभिनेत्रियों में हैं।
5 of 6
रुबीना दिलैक
- फोटो : instagram/rubinadilaik16
रुबीना दिलैक इन दिनों बिग बॉस 14 में नजर आ रही हैं। यहां वे एक से बढ़कर एक ग्लैमरस लुक में नजर आ रही हैं। इससे पहले रुबीना सीरियल ‘छोटी बहू’ से मशहूर हुई थीं जिसमें उन्होंने सिंपल लुक अपनाया था लेकिन असल जिंदगी में रुबीना इससे बिल्कुल अलग हैं।